
Delhi INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शिव सेना (यूबीटी) के नेता ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने फिर से रिजिम चेंज को लेकर कहा। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए देश में क्रांति आ रही है और हम रिजिम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं।
इंडिया गठबंधन की इस रैली नें तमाम विपक्षी नेता शामिल हुए। रैली में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, संजय राउत और तेजस्वी यादव जैसे हर विपक्षी पार्टी से नेता शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाए गए हैं।
इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में ऐसी कोई भी रैली नहीं देखी हैं और न ही किसी ऐसे कार्यक्रम की जानकारी है। उनके मुताबिक हो सकता है कि बहुत पुराने समय में ऐसा हुआ हो। लेकिन मौजूदा माहौल में ऐसे कभी देखने को नहीं मिला।
उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐसे माहौल में हो रहा है जब बीजेपी सत्ता में है और पीएम मोदी नेतृत्व कर रहे हैं। जनभावना का इतना बड़ा सैलाब मैंने अबतक न कभी सुना था और न कभी देखा था। उन्होंने यह भी कहा कि इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी की विदाई तय हैं। उनका बाहर होना अब पूरी तरह तय नजर आ रहा है।
रैली में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि पिछले कई दशकों में रामलीला मैदान में कई बड़ी जनसभाएं हुई हैं, लेकिन आज की रैली का पैमाना वैसा है जैसा यहां पहले कभी नहीं देखा गया। यहां से जो संदेश जा रहा है उसका मतलब है कि ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने योगी को रामलीला मैदान में रैली में आने का न्योता तक दे दिया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 1.27 करोड़ हिंदू वोट कम हो गए हैं। अखिलेश ने योगी के इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह डेटा किसने दिया। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं तो कहीं से तो डेटा आया होगा।