India-China Tawang Clash: तवांग में भारत और चीन की सेना के बीच हुए हिंसक झड़प के मामले में अमरीका की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अमरीका ने इस ताजा विवाद पर भारत का साथ देते हुए चीन को कड़ा संदेश दिया है। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भारत के साथ दिल्ली और वाशिंगटन में लगातार संपर्क में है।
India-China Tawang Clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई 9 दिसंबर को हुई हिंसक झड़प को देश के साथ-साथ विदेशों से भी भारत को समर्थन मिल रहा है। अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका ने भी इस झड़प पर भारत के कदम को सही ठहराया है। इस झड़प पर भारत को अमरीका का साथ मिलना बड़ी कुटनीतिक जीत बताई जा रही है। अमरीका ने न केवल भारत के कदम को सही बताया बल्कि चीन को भी कड़ा संदेश दिया है। अमरीका ने इसे बीजिंग की उकसावेपूर्ण कार्रवाई करार दिया है। तवांग झड़प पर अमरीकी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है। हम भारत के साथ दिल्ली और वाशिंगटन में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अमरीका ने कहा कि वह भारत के साथ है। चीन उकसावे की कार्रवाई करता है। अमरीका अपने मित्र देशों के साथ हमेशा रहेगा।
तवांग झड़प पर व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि बाइडेन प्रशासन इस बात से खुश है कि भारत और चीन दोनों अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के बाद जल्द ही पीछे हट गए। व्हाइट हाउस के मीडिया सचिव काराइन जीन-पियरे (Karine Jean-Pierre) ने कहा कि अमरीका दोनों देशों के बीच के तनाव की स्थिति का बारीकी से निगरानी कर रहा है। दोनों पक्षों (भारत और चीन) को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
इधर पेंटागन ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अमरीकी रक्षा विभाग भारत-चीन सीमा पर एलएसी के घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। पेंटागन के प्रेस सचिव पैट रायडर (Pat Ryder) ने कहा कि अमरीका ने देखा कि चीन एलएसी के क्षेत्र में सेना जुटा रहा है और सैन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। अमरीका तनाव की स्थिति को कम करने के लिए भारत के चल रहे प्रयासों का पूरा समर्थन करता है।
यह भी पढ़ें - तवांग झड़प: सैटेलाइट इमेज आई सामने, BJP सांसद बोले- चीनी सेना को हुआ ज्यादा नुकसान
बताते चले कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें दोनों देशों के सैनिकों को चोटें आईं हैं। भारत के छह सैनिकों के चोटिल होने की बात सामने आई थी। जबकि चीन के 20 से अधिक सैनिकों के घायल होने की बात सामने आई थी।
मंगलवार को इस झड़प के मसले पर सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। भारतीय सैनिकों की वीरता से चीनी सैनिक वापस पीछे हट गए।
यह भी पढ़ें - तवांग झड़प पर संसद में बोले राजनाथ - चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, भारतीय सेना ने खदेड़ा