राष्ट्रीय

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले से भारत पर क्या पड़ेगा असर? जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

अमेरिकी टैरिफ फैसले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर का आकलन अभी जल्दबाज़ी होगा, जबकि सरकार नए 15% वैश्विक शुल्क के प्रभाव की समीक्षा कर रही है।

2 min read
Feb 23, 2026
अमेरिकी टैरिफ को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

India economy impact: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को रद्द करने और फैसले के जवाब में राष्ट्रपति द्वारा 15% वैश्विक टैरिफ लगाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को लेकर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें

ईरान में फिर सुलगा विरोध: सड़कों पर उतरे छात्र, खामेनेई के खिलाफ लगाए नारे

क्या बोलीं वित्त मंत्री?

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर उन्होंने बताया कि मामला वाणिज्य मंत्रालय के स्तर पर समीक्षा में है। उन्होंने कहा कि आगे की वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल कब जाएगा, इस पर संबंधित मंत्रालय निर्णय लेगा।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का झटका

बता दें कि हाल ही में अमेरिका में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा वैश्विक व्यापार युद्ध के दौरान लगाए गए कई टैरिफ को निरस्त कर दिया। कोर्ट फैसले के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने सभी देशों से अमेरिका में आने वाले आयात पर 10% का नया शुल्क घोषित किया, जिसे बाद में बढ़ाकर 15% कर दिया गया।

भारत के लिए क्या मायने?

भारत के लिए 15% की नई दर अभी भी उस 18% से कम है जो हाल ही में घोषित द्विपक्षीय ढांचे में तय की गई थी, और “लिबरेशन डे” के समय प्रस्तावित 26% शुल्क से भी काफी कम है।

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

ट्रंप के नए फैसले पर भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले और अमेरिकी प्रशासन द्वारा घोषित नए कदमों के प्रभाव का अध्ययन कर रहा है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि हमने टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उसके बाद घोषित उपायों पर ध्यान दिया है। इन घटनाक्रमों के भारत पर प्रभाव का आकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान पर करेंगे हमला! एयरस्ट्राइक के बाद भड़की तालिबान सरकार, कहा- निर्दोष लोगों…
Published on:
23 Feb 2026 02:34 pm
Also Read
View All