राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा! नायरा एनर्जी ने अचानक बढ़ाए दाम, जानिए आपके शहर में नई कीमतें

कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो देश के प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा है।
2 min read
Mar 26, 2026
Feature image
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए दाम (Photo-X)

Petrol Diesel Prices Today: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत के लोगों पर पड़ने लगा है। नायरा एनर्जी ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

दरअसल, युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाओं और तेल कीमतों पर हमलों के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत में भी ईंधन कीमतों पर दिख रहा है।

कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो देश के प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है। डीजल के मामले में भी हैदराबाद 95.70 रुपये प्रति लीटर के साथ शीर्ष पर है।

किस शहर में पेट्रोल की कितनी कीमत

शहरप्रति लीटर कीमत (रु. में)
हैदराबाद107.46
कोलकाता105.41
मुंबई103.54
बैंगलोर102.92
भुवनेश्वर101.19
चेन्नई100.80
गुडगाँव95.57
नोएडा95.16
(गुडरिटर्न्स डॉट कॉम से प्राप्त डेटा)

किस शहर में डीजल की कितनी कीमत

शहरप्रति लीटर कीमत (रु. में)
हैदराबाद95.70
भुवनेश्वर92.77
चेन्नई92.39
कोलकाता92.02
बैंगलोर90.99
मुंबई90.03
नोएडा88.31
गुडगाँव88.03
(गुडरिटर्न्स डॉट कॉम से प्राप्त डेटा)

सरकार ने क्या कहा था? 

पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल की कमी की लगातार अफवाह फैल रही थी। इसको लेकर पेट्रोल-पंपों पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, सरकार ने बुधवार को ही स्पष्ट किया है कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

तेल कंपनियों ने क्या कहा था? 

हालांकि एक दिन पहले बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहो पर तेल कंपनियों का बयान सामने आया था। कंपनियों ने कहा था कि देश में  ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। BPCL, HPCL और IOCL ने कहा था कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

विधानसभा चुनाव के बाद और बढ़ेंगे दाम

इस मुद्दे पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ऊर्जा संकट से निपटने में तैयार नहीं थी और पर्याप्त एनडीए भंडार बनाने में नाकाम रही है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Updated on:
26 Mar 2026 01:44 pm
Published on:
26 Mar 2026 01:30 pm