राष्ट्रीय

Social Media Rules: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक, मानसून सत्र से ठीक पहले केंद्र सरकार का संकेत

Children Social Media Rules: भारत सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध जैसे नियमों पर विचार कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि सरकार विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रही है और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के मॉडल का अध्ययन कर रही है।
2 min read
Jul 19, 2026
Social Media Rules
सोशल मीडिया-एआई फोटो-चैटजीपीटी

Social Media Ban India: क्या भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है? केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना(आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि सरकार बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर विभिन्न पक्षों से चर्चा कर रही है। इसमें 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं।

सरकार ने क्या कहा?

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि सोशल मीडिया से जुड़े जोखिम अब वैश्विक चिंता का विषय बन चुके हैं। भारत किसी भी निर्णय से पहले दूसरे देशों के अनुभवों का अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विभिन्न हितधारकों के साथ लगातार चर्चा कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के मॉडल का अध्ययन कर रहा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक नेताओं के सम्मेलन के दौरान वहां के 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध कानून की सराहना की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से कहा था कि सोशल मीडिया और आईटी क्षेत्र को लेकर ऑस्ट्रेलिया की कानूनी पहल दुनिया के लिए प्रेरणादायक है और भारत इससे काफी कुछ सीख रहा है।

इस बयान को इस संकेत के रूप में देखा गया कि भारत भी बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन लत और अन्य डिजिटल खतरों से बचाने के लिए इसी तरह के नियमों पर विचार कर सकता है।

दुनिया के कई देशों में सख्त हो रहे नियम

ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लागू करने वाला पहला देश है। ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उम्र वेरिफिकेशन की व्यवस्था लागू करनी होगी ताकि 16 साल से कम उम्र के बच्चे इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल न कर सकें। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ होगी, न कि बच्चों या उनके माता-पिता के खिलाफ।

वहीं, यूरोप के कई देश अभिभावकों की सहमति और आयु वेरिफिकेशन से जुड़े और सख्त नियमों पर विचार कर रहे हैं।

Updated on:
19 Jul 2026 08:44 pm
Published on:
19 Jul 2026 08:33 pm