Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया है। वह कार से उत्तराखंड जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद पंत को गंभीर चोट आई है। टक्कर के बाद पंत की कार धू-धू कर जल गई। हादसे के बाद पंत का पहला बयान सामने आया है।
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है। वे दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। ऋषभ की कार रेलिंग से टकरा गई थी और इसके बाद उसमें आग लग गई। पंत को पैर और माथे पर ज्यादा चोट लगी है। उन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पंत को इंजरी की वजह से टीम इंडिया ने ब्रेक दिया था। जानकारी के मुताबिक पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। वे रुड़की के हम्मदपुर झाल पहुंचे थे और वहीं कार का एक्सीडेंट हो गया। खबर के मुताबिक उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पंत के माथे, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऋषभ की प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है। इधर पंत के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पंत के इलाज का पूरा खर्च उत्तराखंड सरकार उठाएगी।
हम्मदपुर झाल के नजदीक हुआ हादसा
रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के नजदीक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। पंत को इलाज के लिए देहरादून मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया है।
पंत की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंत के सिर और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग पर बहुत ही मुश्किल से काबू पाया गया। इसके बाद पंत को हॉस्पिटल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें - बेहद खतरनाक था पंत का एक्सीडेंट, शीशा तोड़कर बाहर निकाले, देखें हादसे से जुड़ी PHOTO
हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला बयान
हादसे के बाद पंत का पहला बयान सामने आया है। पंत ने यह बताया कि हादसा कैसे हुआ और कैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। हॉस्पिटल से पंत ने बताया कि कार को खुद ड्राइव कर रहे थे। झपकी आने से यह हादसा हुआ। झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद उन्होंने खुद विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले। जरा सी देर होती तो जान जा सकती थी।
सीएम बोले- राज्य सरकार उठाएंगी इलाज का खर्च
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। उन्होंने कहा, ''जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी।''