राष्ट्रीय

टीम इंडिया के इन क्रिकेटरों ने थामा BJP का दामन, कोई सांसद तो कोई बना विधायक; देखिए पूरी लिस्ट

भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान के बाद राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। युजवेंद्र चहल से लेकर गौतम गंभीर, अशोक डिंडा और श्रीसंत तक, जानिए किन क्रिकेटरों ने बीजेपी का दामन थामा और अब वे कहां हैं।
3 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 1:19 PM IST
BJP Leaders from Cricket Background
गौमत गंभीर (बाएं) और युजवेंद्र चहल (Photo-IANS)

Indian Cricketers Who Joined BJP: भारतीय क्रिकेट टीम और देश की राजनीति का रिश्ता काफी पुराना है। क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के और विकेट लेने वाले कई खिलाड़ियों ने सियासत की पिच पर भी अपनी किस्मत अजमाई है। किसी ने बीजेपी का दामन थामा तो किसी ने सांसद, विधायक और मंत्री बनकर अपनी पहचान बनाई। हालांकि कुछ खिलाड़ियों को पार्टी संगठन में जिम्मेदारी भी मिली है। हाल ही में बीजेपी ने युजवेंद्र चहल को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

आइए जानते हैं कि कौन-कौन से क्रिकेटर ने बीजेपी का दामन थामा और अब कहां पर है…

1- युजवेंद्र चहल- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता का पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके बाद पार्टी ने उन्हें विशेष जिम्मेदारी भी दी है। पिछले दिनों बीजेपी ने पार्टी की राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारी समिति का ऐलान किया था, जिसमें युजवेंद्र चहल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

2- गौतम गंभीर- टीम इंडिया के खिलाड़ी गौतम गंभीर ने क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद मार्च 2019 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट दिया और जीत हासिल की। गंभीर ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को मात दी।

मार्च 2024 में गौतम गंभीर ने तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया, ताकि क्रिकेट संबंधी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें। इसके बाद उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। वर्तमान में गौतम गंभीर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच हैं। 

3- अशोक डिंडा- भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने 2021 में कोलकाता में बीजेपी का दामन थामा था। बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में पार्टी ने उन्हें पूर्वी मेदिनीपुर जिले की मोयना सीट से उम्मीदवार बनाया और जीत हासिल की। हालांकि 2026 के विधानसभा चुनाव में अशोक डिंडा को हार का सामना करना पड़ा।

4- एस श्रीसंत- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 2016 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए। 2016 में उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा।

पहले बीजेपी में थे, लेकिन अब दूसरी पार्टी में हैं 

1- नवजोत सिंह सिद्धू- टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने 2004 में बीजेपी का दामन थामा था। हालांकि उन्होंने बाद में बीजेपी छोड़ दी। 2004 में बीजेपी के टिकट पर अमृतसर से सांसद बने। वहीं 2007 और 2009 में भी अमृतसर से सांसद बने। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अमृतसर से अरुण जेटली को प्रत्याशी बनाया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अन्य सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। 2016 में उन्हें राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने राज्य सभा और भाजपा दोनों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के साथ मतभेद, पंजाब के मुद्दों और अकाली दल से गठबंधन को लेकर अपनी नाराजगी जताई। लगभग 12 वर्ष तक भाजपा से जुड़े रहने के बाद सिद्धू ने 2017 में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

2- कीर्ति आजाद- कीर्ति आजाद ने 1990 के दशक की शुरुआत में बीजेपी में शामिल होकर राजनीति की शुरुआत की। उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता थे, लेकिन कीर्ति ने भाजपा का दामन थामा। वे बीजेपी के टिकट पर विधायक और सांसद भी रह चुके हैं। फिर बीजेपी छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए और अब टीएमसी में हैं।

एक नजर में पूरी सूची

क्रिकेटरबीजेपी से संबंधमौजूदा स्थिति
युजवेंद्र चहल2026 में शामिलराष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य
हरभजन सिंह2026 में शामिलराज्यसभा सांसद
अशोक डिंडा2021 के चुनाव से पहले शामिलविधायक और राज्य मंत्री
गौतम गंभीर2019 में शामिलभारतीय टीम के मुख्य कोच, पूर्व सांसद
एस. श्रीसंत2016 में शामिलकोई सत्यापित वर्तमान राजनीतिक पद नहीं
नवजोत सिंह सिद्धूपूर्व बीजेपी नेताकांग्रेस से जुड़े रहे
कीर्ति आजादपूर्व बीजेपी नेतातृणमूल कांग्रेस के सांसद
चेतन चौहानबीजेपी नेता रहे2020 में निधन
Updated on:
23 Nov 2026, 1:19 PM IST
Published on: