राष्ट्रीय

डेल्सी रोड्रिगेज से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, तेल संकट से निपटने में भारत का अहम साझेदार बन सकता है वेनेजुएला

Delcy Rodriguez India Visit: आज भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने वेनेजुएलाई की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। वेनेजुएलाई राष्ट्रपति ने कहा कि मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
PM Modi and Delcy Rodriguez
पीएम मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज (Photo - IANS)

Delcy Rodriguez India Visit: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भारत दौरे पर आई हुई हैं। उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आज नई दिल्ली में वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मिलकर खुशी हुई। दोनों नेताओं ने भारत-वेनेज़ुएला संबंधों के प्रति उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता की सराहना की।

भारत वेनेजुएला के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि मैं भारत-वेनेज़ुएला संबंधों के प्रति उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को बहुत महत्व देता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रोड्रिगेज की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात से दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज बुधवार को भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय दौरे पर भारत आई हुई हैं। उनके दौरे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों को सहयोग मजबूत करने और अपनी द्विपक्षीय साझेदारी में आई गति को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। यह यात्रा भारत-वेनेज़ुएला संबंधों को और गहरा करेगी और द्विपक्षीय साझेदारी में आई गति को आगे बढ़ाएगी। रॉड्रिगेज का पहले 1 जून को 'इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस समिट' में हिस्सा लेने के लिए भारत आने का कार्यक्रम था, जिसे बाद में टाल दिया गया था।

भारत आकर खुश हूं

नई दिल्ली पहुंचने के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि वह भारत आकर बेहद खुश हैं। उन्होंने वैश्विक पटल पर उभरते हुए भारत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व अर्थव्यवस्था में एक मजबूत और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।

तेल संकट से निपटने में वेनेजुएला अहम

वेनेजुएला दुनिया के प्रमुख तेल निर्यातक देशों में से एक है, जबकि भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तेल आयातक देश है। मिडिल ईस्ट संकट का भारत के ऊर्जा क्षेत्र पर व्यापक असर पड़ रहा है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अब अन्य विकल्पों पर भी गौर कर रहा है। वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएलाई तेल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में आ रहे हैं। लिहाजा, भारत एकबार भी वेनेजुएलाई तेल खरीद सकता है। वहीं, वेनेजुएला के एनर्जी सेक्टर में भारत ने बड़ा निवेश भी किया है।

Published on:
04 Jun 2026 11:54 am