राष्ट्रीय

ईरान युद्ध के बीच कुवैत में भारतीय नागरिक की मौत, पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

Indian killed in Kuwait: ईरान द्वारा किए गए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई है। राजदूत परमिता त्रिपाठी ने सेंट्रल मॉर्चरी पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। भारतीय दूतावास मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है।

2 min read
Mar 30, 2026
Indian killed in Kuwait: कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने सेंट्रल मॉर्चरी का दौरा किया। (Image: IANS)

Indian killed in Kuwait: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ईरान से जुड़े हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। यह घटना कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र में हुई, जहां वह कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया है और पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: ट्रंप का एक बयान और कच्चे तेल में फिर लग गई आग, जानिए देश में किस भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल

हमले में गई भारतीय कर्मचारी की जान

कुवैत सरकार के अनुसार, तड़के हुए हमले में डिसेलिनेशन संयंत्र को निशाना बनाया गया, जिससे एक इमारत को नुकसान पहुंचा। इसी हमले में वहां काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे ईरानी हमला बताया और कड़ी निंदा की है।

राजदूत परमिता त्रिपाठी ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी सेंट्रल मॉर्चरी पहुंचीं, जहां मृतक का पार्थिव शरीर रखा गया है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया है।

कुवैत प्रशासन के साथ तेज हुआ समन्वय

राजदूत ने जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल एविडेंस के अधिकारियों, विशेष रूप से ब्रिगेडियर अब्दुलरहीम अल-अवधी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कठिन परिस्थितियों में दिए गए सहयोग की सराहना की। यह समन्वय पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

परिवार के संपर्क में दूतावास, हर संभव मदद का भरोसा

भारतीय दूतावास लगातार मृतक के परिवार के संपर्क में है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर पार्थिव शरीर भारत भेजा जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि परिवार को इस मुश्किल समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी

फिलहाल, कुवैती प्रशासन और भारतीय दूतावास मिलकर पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत पहुंचे और परिजनों को राहत मिल सके। इस घटना ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता भी पैदा कर दी है।

ये भी पढ़ें

Iran-US Israel War के कारण दुनिया पूरी तरह से हो सकती है इंटरनेट ब्लैकआउट!

Also Read
View All

अगली खबर