राष्ट्रीय

ट्रेन का टिकट बुक करते समय ध्यान रखें ये बात, कंफर्म मिलेगी लोअर बर्थ, IRCTC ने बताया तरीका

भारतीय रेलवे में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए अब लोअर बर्थ हासिल करना आसान हो गया है।

2 min read
May 22, 2026
इंडियन रेलवे (इमेज सोर्स: भारतीय रेलवे एक्स स्क्रीनशॉट)

IRCTC Lower Berth Booking: भारत में रोजाना लाखों लोग भारतीय रेल में यात्रा करते है। ट्रेन में यात्रा के दौरान नीचे वाली सीट यानी लोअर बर्थ लेना ज्यादा पसंद करते हैं। यह वाली सीट खासकर बुजुर्ग, महिलाएं या जो जिन यात्री को ऊपर चढ़ने में परेशानी होती है वे इसको लेना पसंद करते हैं। ट्रेंन की बुकिंग के समय किसी को पता नहीं चल पाता है कि उन्हें कौनसी सीट मिलेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और भारतीय रेलवे ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि टिकट बुकिंग के समय सही कैटेगरी चुनने पर उपलब्धता के आधार पर लोअर बर्थ अपने आप अलॉट हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

NEET Paper Leak मामले में एक और गिरफ्तार, CBI ने पुणे की मनीषा संजय हवलदार को पकड़ा

स्लीपर में 8, थर्ड AC में 5 और 2AC में 4 सीट रिजर्व

रेलवे के अनुसार, हर ट्रेन के कोच में कुछ लोअर बर्थ्स विशेष रूप से आरक्षित रहते है। स्लीपर क्लास में करीब 6-8 लोअर बर्थ, 3AC में 4-5 और 2AC में 3-4 बर्थ इन श्रेणियों के यात्रियों के लिए सुरक्षित रहती हैं। यह व्यवस्था उन यात्रियों के लिए की गई है जिन्हें ऊपरी बर्थ पर चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है।

बुजुर्गों और महिलाओं को मिलता है लोअर बर्थ का कोटा

नियमों के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष (सीनियर सिटीजन), 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं (मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ) और दिव्यांग यात्री को प्राथमिका दी जाती है।

नए नियमों के तहत बुकिंग के समय अगर सीट उपलब्ध है तो इन श्रेणियों के यात्रियों को लोअर बर्थ ऑटोमैटिक अलॉट हो जाती है। अलग से प्राथमिकता देने की जरूरत नहीं पड़ती। रेलवे जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस प्रक्रिया पर नजर रखें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें।

बुकिंग का आसान तरीका

ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।
From और To स्टेशन का चयन करें।
इसके बाद यात्रा की तारीख डालें और अपनी पसंद की ट्रेन तथा क्लास सिलेक्ट करें।
अब आपको यात्री विवरण भरते समय उम्र और कैटेगरी (Senior Citizen, Ladies आदि) सही-सही दर्ज करना है।
अगर लोअर बर्थ चाहिए तो प्रेफरेंस में इसे चुन सकते हैं।
पेमेंट पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पर SMS और ईमेल से जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें

Explainer: घर की जमापूंजी खत्म, पेपर लीक से टूटे सपने; नौकरियां न मिलने और महंगाई से देश का युवा तनाव का शिकार
Published on:
22 May 2026 08:01 pm
Also Read
View All