राष्ट्रीय

ईरान-इजरायल युद्ध: PM मोदी ने बहरीन के किंग को क्यों लगाया फोन? जानिए वजह

ईरान-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष की वजह से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से होने वाली ईंधन की सप्लाई बाधित हुई है। ईंधन सप्लाई बाधित होने से कई देश ऊर्जा संकट से गुजर रहे हैं। ईसी बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बात की है।

2 min read
Mar 20, 2026
पीएम मोदी X/@ANI

Iran–Israel War: ईरान-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुई जंग जारी है। इस जंग की वजह से मिडिल ईस्ट के क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ईरान-इजरायल का असर पश्चिम एशियाई देशों पर भी दिख रहा है। ईसी बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने हमद बिन ईसा अल खलीफा और बहरीन की जनता को ईद-उल-फितर(ईद) की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। पीएम मोदी ने X पर इसकी जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें

इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता नैनी की मौत, तेहरान में हड़कंप

PM मोदी की फोन पर क्या बात हुई?

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध को दो हफ्ते से अधिक समय हो चुका है, इस युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस संदर्भ में बहरीन के किंग से फोन पर बात की। पीएम ने X पर लिखा- बहरीन के किंग महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा से सार्थक चर्चा हुई। पीएम ने आगे लिखा कि बहरीन के किंग और वहां की जनता को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया।


बातचीत के समय पश्चिम एशियाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और ऊर्जा संकट पर बात हुई। इरान-इजरायल संघर्ष के चलते हुए हमलों की निंदा की गई। इसके साथ ही वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर हो रहे प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने बातचीत के समय बहरीन के किंग से जहाजों की स्वतंत्रता, सुरक्षा और मालवाहक जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार करने के विषय पर बात हुई। बातचीत के समय पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के हितों की सुरक्षा के प्रयासों के लिए बहरीन को धन्यवाद दिया।

PM मोदी ने बुधवार को कुवैत के प्रिंस से की थी बात

PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख अल-खालिद से फोन पर बातचीत की थी। पीएम ने कुवैत के प्रिंस और वहां की आवाम को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान PM मोदी ने अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच जारी संघर्ष में कुवैत पर हुए हमलों की निंदा की है। इसके साथ ही PM मोदी ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों पर चिंता जताई है।

बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बताया कि उन्होंने कुवैत के युवराज महामहिम 'शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह' से फोन पर बातचीत की है। बातचीत के दौरान PM ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने हाल के घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान कुवैत की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की कड़ी निंदा की है।

होर्मुट स्ट्रेट सुरक्षित करना भारत की प्राथमिकता

PM मोदी ने कुवैत के प्रिंस से हुई बातचीत में कहा कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता होर्मुज जलडमरूमध्य(होर्मुज स्ट्रेट) से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए निरंतर राजनयिक संवाद महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच इस दिशा में सक्रिय संवाद बनाए रखना आवश्यक है। PM ने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और सहयोग के के लिए कुवैत के प्रिंस का आभार जताया।

ये भी पढ़ें

आइसक्रीम बेचने पर बैन, नियम तोड़ने पर ₹5000 का जुर्माना’…जानिए कहां लागू हुआ ये नियम

Also Read
View All

अगली खबर