राष्ट्रीय

Israel vs Hamas : इजराइल-हमास जंग से सर्राफा बाजार में हलचल, इस बार फीकी रहेगी दिवाली!

Israel vs Hamas : इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध से दुनियाभर के निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इजराइल और गाजा में युद्ध का असर अब सोना और चांदी के मार्केट पर भी दिखने लगा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2023, 4:41 PM IST
Israel-Hamas War  gold and silver price
Israel-Hamas War gold and silver price

Israel Hamas War Live Udates: इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जारी जंग लगातार तेज होती जा रही है। युद्ध से दुनियाभर के निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इजराइल और गाजा में युद्ध का असर अब सोना और चांदी के मार्केट पर भी दिखने लगा है। भौतिक बाजार में सोने की मांग तेजी से बढ़ी है, जिस कारण गोल्ड और सिल्वर का प्रीमियम तेजी से बढ़ा है। इस बार काफी लोगों की दिवाली फीकी रह सकती है। क्योंकि दिवाली तक सस्ता सोना खरीदने की उम्मीद लगाकर बैठे हैं तो इजरायल-हमास युद्ध सोने के और सस्ता होने की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।


सस्ता सोना खरीदने की उम्मीदों पर फेर सकता है पानी

भारत में त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को देखते हुए सोने और चांदी के दाम बढ़ाने की भी संभावना जताई जा रही है। अपने देश में सोने और चांदी की मांग बढ़ रही है और प्रीमियम में भी तेजी से देखी जा रही है। युद्ध या आर्थिक संकट के समय में सोने की मांग जयादा बढ़ती है। ऐसी स्थिति में निवेशक गोल्ड को निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं।

इजराइल-हमास की जंग से बढ़ेगा सोने का भाव

इजराइल और गाजा में युद्ध का असर अब सोना और चांदी के मार्केट पर भी नजर आ रहा है। सर्राफा बाजार में सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है। सोने का प्रीमियम 700 रुपए बढ़कर 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। पहले यह 1300 रुपए प्रति 10 ग्राम था। कुछ जगहों पर सर्राफा डीलरों को सोना नहीं बेच रहे है। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और सोना और चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

आज सोना और चांदी की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 56,539 रुपए, 22 कैरेट 51,790 रुपए है। इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 42,404 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी 67,095 रुपए किलो है।

यह भी पढ़ें- Israel vs Hamas: गाजा में रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल सैनिकों का भीषण हमला, हमास के बाद हिज्बुल्लाह की भी एंट्री

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना

सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें- Israel vs Hamas: इज़राइल-हमास की जंग में 500 से ज्यादा मौतें, नेतन्याहू ने दी आखिरी चेतावनी

Updated on:
9 Oct 2023, 4:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उजनी बांध पर प्रोजेक्ट को लेकर आर-पार की लड़ाई, रोहित पवार बोले- गुजरात ने ठुकराया, महाराष्ट्र में नहीं लगाने देंगे

मलिक्कार्जुन खरगे के आवास पर शुरू हुआ CEC ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक ‘सार्वजनिक महाभियोग’, कांग्रेस ने पीएम मोदी-अमित शाह को घेरा

राशन दुकानों से बंटे पेपर स्प्रे! कनिमोझी बोलीं, पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, एक्स पर फोटो किए शेयर

तमिलनाडु में अब कोयम्बत्तूर सेंट्रल जेल के बाहर से फरार हुआ विचाराधीन कैदी, फिर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल