31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Israel vs Hamas: गाजा में रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल सैनिकों का भीषण हमला, हमास के बाद हिज्बुल्लाह की भी एंट्री

Israel vs Hamas: इजराइल की वायुसेना के युद्धक विमानों ने गाजा में भारी बमवर्षा की है। इजराइल ने गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Oct 2023, 2:53 PM IST

Israel vs Hamas

Israel vs Hamas

Israel Hamas War Live Udates: इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जारी जंग लगातार तेज होती जा रही है। इस युद्ध में दोनों तरफ से अब तक 500 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके है। हमास के हमले के बाद अब इजरायल कार्रवाई कर रहा है। इजरायली तोपखाने का काफिला गाजा सीमा पर पहुंच गया है। गाजा में रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल सैनिकों ने भीषण हमला किया है। इजराइल की वायुसेना के युद्धक विमानों ने गाजा में भारी बमवर्षा की है। इजराइल ने गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल की इस एयर स्ट्राइक के बाद गाजा में भारी तबाही देखने को मिली है।


गाजा में 29 ठिकानों को इजराइल का कब्जा

इजरायल ने पहले ही गाजा के लोगों को शहर खाली कर देने की चेतावनी दी थी। इजरायली तोपखाने का काफिला गाजा पर पहुंचकर तबाही मचा रहा है। गाजा में रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल सैनिकों ने भीषण हमला किया है। हमले से कैंप की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई है। हमास के ठिकानों पर तोप से भी ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। हमले में कई लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वहीं 29 ठिकानों को इजराइल ने वापस कब्जा लिया है। इससे पहले इजरायली एयर फोर्स के हमले में गाजा में हमास की कई इमारतें तबाह हो गईं।


एयर इंडिया ने तेल अवीव की उड़ानों पर लगाई रोक


इजरायली और हमास के बीच जारी लड़ाई का असर दूसरे देशों पर भी पड़ने लगा है। एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक के लिए तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों पर रोका दिया है। एयरलाइंस ने एक बयान जारी कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 14 अक्टूबर, 2023 तक निलंबित रहेंगी। इसके साथ ही कहा कि इस समय जिन यात्रियों ने उड़ान की बुकिंग कराई है उनकी हर संभव मदद करेगी।


गाजा बॉर्डर पर 26 इजरायली सैनिकों की मौत

गाजा पट्टी से इजराइल पर लगातार हमले जारी हैं। हमास के लड़ाके इजराइल पर रॉकेट से एक के बाद एक बारूदी हमले कर रही है। हमास के आतंकी इजराइल में नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। उधर इजराइल ने भी हमास के ठिकानों पर तबाही मचा दी है। बताया जा रहा है कि गाजा बॉर्डर पर 26 इजरायली सैनिकों की मौत हुई है। इजरायली सेना ने जवानों की तस्वीर जारी की है।

यह भी पढ़ें- Gaganyaan Mission: गगनयान के क्रू मॉड्यूल का अबॉर्ट टेस्ट करेगा इसरो, नौसेना का रोल भी रहेगा बेहद अहम


हमास के बाद हिज्बुल्लाह की भी एंट्री, इजराइल में कर रहा हमला

हमास के बाद रविवार को हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह ने इजराइल पर हमला कर दिया है। रविार सुबह हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह ने लेबनान सीमा के पास इजरायली सैन्य स्थलों पर मोर्टार दागे। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने हमास के हमले के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए माउंट डोव क्षेत्र में तीन इजरायली ठिकानों पर दर्जनों रॉकेट और गोले दागने का दावा किया है। हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि ये हमला, फिलिस्तीनी प्रतिरोध के साथ एकजुटता के लिए था।

यह भी पढ़ें- Israel vs Hamas: इज़राइल-हमास की जंग में 500 से ज्यादा मौतें, नेतन्याहू ने दी आखिरी चेतावनी