31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजराइल ने हमास के 400 लड़ाके मारे: 200 से ज्यादा इजराइली गाजा में बंधक; जंग में अब तक 663 मौतें

Israel vs Hamas: इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच रविवार को लड़ाई तेज हो गई। हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में अब तक दोनों ओर से 663 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं सौकड़ों लोग घायल हुए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Oct 2023, 2:58 PM IST

israel-hamas_war_live_0.jpg

Israel Hamas War Live Udates: इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच रविवार को लड़ाई तेज हो गई। हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में अब तक दोनों ओर से 663 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं सौकड़ों लोग घायल हुए हैं। हमास इजराइल के प्रमुख शहरों को टारगेट करके रॉकेट दाग रहा है। इजराइल की आर्मी ने बताया कि हमास द्वारा किए गए हमलों में केवल नागरिकों की हत्या ही नहीं हुई है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को भी बंधक बनाया गया है। इजराइल ने कहा कि वह अब हमास के साथ युद्धरत है और जवाबी कार्रवाई में गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।


अबतक 663 लोगों की मौत

इजरायल और हमास के बीच युद्ध में अब तक 663 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में 400 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई में गाजा में अभी तक 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इस युद्ध में सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री ने हमास के लड़ाकों को आखिरी चेतावनी दी है। शनिवार को हमास ने इजरायल पर 5,000 से अधिक रॉकेट दागे गए थे।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने दी अंतिम चेतावनी

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि वे एक लंबे और कठिन युद्ध की ओर बढ़ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के बाद युद्ध का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हमास के लड़ाके जहां भी छिपकर हमला कर रहे हैं, हम उन्हें ढूंढकर मलबे में बदल देंगे। मैं गाजा के लोगों से कहता हूं कि अभी भी इजरायल के शहरों को खाली करो दो क्योंकि हम हर जगह जबरदस्त कार्रवाई करेंगे।

महिला और बच्चों को हमास ने बनाया बंधक

इजराइल की आर्मी ने बताया कि हमास द्वारा किए गए हमलों में केवल नागरिकों की हत्या ही नहीं हुई है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को भी बंधक बनाया गया है। इजराइल की आर्मी ने फोटो जारी कर कहा कि हमास ने काफी तादाद में महिलाओं और बच्चों को या तो बंधक बनाया है या तो उनकी हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें- एआई से लैस होकर हमले कर रहे साइबर अपराधी, भारत भी बड़ा टारगेट

महिलाओं के साथ सेक्स स्लेव या रेप की आशंका

इजराइल के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने बताया कि आतंकियो ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें कुछ जिंदा हैं और कुछ की हत्या कर दी गई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि हमास और गाजा के फ़िलिस्तीनियों ने इज़राइल पर आक्रमण करते हुए अधिक महिलाओं को बंधक बना लिया। शायद उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में बेचने या बलात्कार करने जैसे कृत किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gaganyaan Mission: गगनयान के क्रू मॉड्यूल का अबॉर्ट टेस्ट करेगा इसरो, नौसेना का रोल भी रहेगा बेहद अहम