राष्ट्रीय

Chandrayaan-2: भारत को मिली बड़ी सफलता, ISRO के चंद्रयान ने चंद्रमा पर खोज निकाला सोडियम

भारत लगातार अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान रच रहा है। मंगलयान के बाद चंद्रयान ने भी दुनिया में भारत की सफलता का डंका बजा दिया है।

2 min read
ISRO's Chandrayaan Discovered Sodium On The Moon

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा दिया है। इसरो के चंद्रयान-2 अभियान ने बड़ी सफलता हासिल की है। दुनियाभर के देशों को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। इसरो के चंद्रयान-2 ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चांद की सतह सोडियम की खोज की है। ये सफलता स्पेस रिसर्च में बहुत बड़ी सफलता है जिसे अभी तक कोई दूसरा देश नहीं कर पाया है। वैसे हमारे चंद्रयान ने पहली बार ऐसा चौंकाने वाला काम नहीं किया है।

इससे पहले इसरो का चंद्रयान ही था जिसने चांद पर पानी की तलाश की थी। ये भारत के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इस खोज के बाद चांद पर अधिक मात्रा में सोडियम मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।

इसरो की सफलता के बाद संस्थान ने अपनी खुशी जाहिर की है। इसरो ने कहा कि, चंद्रयान -2 के एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर ‘क्लास’ ने चांद की सतह पर पहली बार सोडियम की मैपिंग की है।

यह भी पढ़ें - आसान नहीं है चंद्रयान 2 का सफर, बनाने में खर्च हो गए इतने करोड़ रुपए

इससे अब हम चंद्रमा की सतह का अध्ययन कर पाएंगे। इससे हमारे सौर मंडल के बारे में बहुत सारी जानकारियां मिल सकती हैं।

दरअसल चंद्रयान को सोडियम चांद की पहली सतह एक्सोस्फीयर इंटरैक्शन पर मिला है। इससे अब वैज्ञानिक सतह के बारे में बाकी जानकारियां इकट्ठा कर पाएंगे।

ऐसा पहली बार हुआ है जब चांद पर सोडियम की मौजूदगी का पता लगा है। ये भारतीय वैज्ञानिक के लिए बड़ी सफलता है। खास बात यह है कि, अब वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुट गए हैं कि, चांद पर कितनी मात्रा में सोडियम मौजूद है।

चांद पर पानी की खोज भी कर चुका चंद्रयान
चांद पर पाया गए सोडियम एटम्स को चंद्रमा के वातावरण में भी पाया गया है। इसमें खास बात ये है कि बहुत कम ही किसी के क्षेत्र में सोडियम एटम्स पाए गए हैं।

चांद पर सोडियम एटम्स की दैनिक भिन्नता का भी पता लगाया गया है। बता दें कि, इससे पहले चंद्रयान चंद्रमा पर पानी की खोज भी कर चुका है।

यह भी पढ़ें - Chandrayaan-2: मिशन को मिली बड़ी सफलता, ऑर्बिटर ने चांद की सतर पर देखी पानी के अणुओं की मौजूदगी

Published on:
08 Oct 2022 03:59 pm
Also Read
View All
NEET पेपर लीक का नासिक कनेक्शन: पहली डिजिटल कॉपी वहीं बनी, मोबाइल नहीं पोर्टेबल स्कैनर से हुआ खेल

CBI डायरेक्टर के चयन पर घमासान: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, प्रक्रिया को बताया पक्षपाती

एच डी कुमारस्वामी का दावा, कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच सब ठीक नहीं, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में अनबन

‘मुझे CM बना रहे थे’, विजय को सपोर्ट करने वाले VCK प्रमुख का बड़ा बयान, फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज

Explainer : व्हाट्सएप ग्रुप, ‘गेस पेपर’ और 135 सवालों की मैचिंग, आखिर कैसे रचा नीट पेपर लीक का चक्रव्यूह, समझें पूरा नेक्सस