चंद्रयान-2 ने चांद पर पानी के अणुओं ( Water Molecules ) की मौजूदगी का पता लगाया है। एस किरण कुमार के सहयोग से लिखे गए अनुसंधान पत्र में कहा गया है कि, ‘चंद्रयान-2’ में लगे उपकरणों में इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (IIRS) नामक उपकरण भी है, जो वैश्विक वैज्ञानिक आंकड़ा प्राप्त करने के लिए 100 किलोमीटर की एक ध्रुवीय कक्षा से संबंधित काम कर रहा है।