राष्ट्रीय

AQI लेवल 9-10 महीनों में कम करना किसी भी सरकार के लिए संभव नहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कही ये बात

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बढ़ते AQI को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से माफी मांगी। इसके अलावा उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा है। 
2 min read
Dec 16, 2025
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सिरसा ने लोगों से मांगी माफी
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सिरसा ने लोगों से मांगी माफी (Photo-IANS)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर विपक्ष रेखा सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच मंगलवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बढ़ते AQI को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से माफी मांगी। इसके अलावा उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा है। 

क्या बोले सिरसा?

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए 9-10 महीने में AQI कम करना नामुमकिन है। मैं दिल्ली में प्रदूषण के लिए माफी मांगता हूं। इस समस्या को ठीक करने के लिए रेखा सरकार काम कर रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम बेईमान AAP सरकार से बेहतर काम कर रहे हैं, और हमने हर दिन AQI कम किया है। प्रदूषण की यह बीमारी हमें आम आदमी पार्टी ने दी है, और हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

400 पहुंच गया था AQI

बता दें कि पर्यावरण मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में लगातार तीन दिन एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को इसमें थोड़ा सुधार हुआ है। सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब श्रेणी में थी। दरअसल, पिछले दिनों कई स्थानों पर AQI 400 से ऊपर पहुंच गया था। 

100 से अधिक उड़ानें करनी पड़ी रद्द

वहीं मंगलवार को धुंध भरे मौसम के कारण 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे ने चेतावनी दी है कि परिचालन में "धीरे-धीरे सुधार" होने के बावजूद उड़ान व्यवधान जारी रहने की संभावना है। लेकिन कुछ प्रस्थान और आगमन उड़ानों में व्यवधान जारी रह सकते हैं। सटीक और समय पर जानकारी के लिए, कृपया सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

बता दें कि रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 461 तक पहुंच गई, जो इस सर्दी के मौसम में शहर का सबसे प्रदूषित दिन था। सोमवार को एक्यूआई 427 तक पहुंच गया।

Updated on:
16 Dec 2025 04:24 pm
Published on:
16 Dec 2025 04:23 pm
Also Read
View All
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मशहूर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार

Maharashtra: खुले में खाने का तेल बेचने पर लगी रोक, उल्लंघन पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना और उम्रकैद का प्रावधान

Gujarat: नकली शराब बनाने के लिए बुलाया था ‘डॉक्टर’, पीने से उसकी भी मौत, 13 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

‘वंदे मातरम’ पर हो रहे विवाद पर शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान, बोलीं- एक ईश्वर को मानने वालों के लिए पूरा गीत गाना मुश्किल

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…