राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीरः बारामूला में अग्निवीर रैली पर हमला करने वाले दो आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आज भारतीय जवानों ने एक बड़ी सफलता अर्जित की। जम्मू कश्मीर में बारामूला में भारतीय जवानों ने दो आतंकी को मार गिराया। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार जब्त हुए है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2022, 8:30 PM IST
encounter_army.jpg
jammu kashmir: 2 Terrorists killed in baramulla agniveer rally was the target

Jammu Kashmir News: सेना में भर्ती वाली नई स्कीम अग्निपथ के तहत हो रही रैली भी अब आतंकियों के निशाने पर है। इस बात का खुलासा आज तब हुआ जब जम्मू कश्मीर में भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की। इन दोनों जवानों को अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने के लिए कहा गया था। ये लोग इसकी ताक में थे, इसी बीच भारतीय जवानों ने आज इन्हें जम्मू कश्मीर के बारामूला में मार गिराया।

दरअसल शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद पुलिस ने बताया कि इन्हें सेना की 'अग्निवीर' भर्ती में बाधा डालने के लिए कहा गया था। बारामूला के एसएसपी रईस मुहम्मद भट ने कहा कि खुफिया सूचना मिलने के बाद, सेना, एसएसबी और स्थानीय पुलिस समेत सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के येदिपोरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया।


एसएसपी ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों ने एक घर से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों आतंकवादी आज सुबह मारे गए। उनकी सटीक पहचान का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास से एक एकेएस 74 यू राइफल, एक पिस्तौल और कई मैगजीन बरामद हुई है। एसएसपी ने कहा, हमें खुफिया सूचना मिली थी, कि इन दोनों आतंकवादियों को बारामूला में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली पर हमला करने का काम सौंपा गया है।


इधर कठुआ जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया, जब ग्रामीणों ने इलाके में ड्रोन गतिविधि की सूचना दी। कठुआ के हीरानगर उपमंडल के तल्ली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इलाके में एक ड्रोन को घूमते देखा था। सूचना के बाद, हीरानगर सेक्टर में आईबी के पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि अभी तक की तलाशी अभियान में कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं मिली है।

Published on: