5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu-Kashmir News: गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले दहला उधमपुर, 8 घंटे के अंदर 2 बसों में ब्लास्ट, आतंकी साजिश की आशंका

ऊधमपुर में इस समय दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां पिछले आठ घंटों के अंदर हुए दो बम धमाकों ने सनसनी फैला दी है। दोनो बम धमाकों में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस का कहना है कि वह इन बम धमाकों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 29 Sep 2022, 12:33 PM IST

 Two mysterious blasts in parked buses in Udhampur within 8 hours

Two mysterious blasts in parked buses in Udhampur within 8 hours

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पिछले 8 घंटे के अंदर 2 बम विस्फोट ने सनसनी मचा कर रख दी है। इन दोनों बम धमाकों में अब तक दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। यह रहस्यमयी धमाका पहले बुधवार की रात 10:45 बजे दोमाइल चौक के पास एक बस में हुआ। इसके बाद दूसरी धमाका गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ। दोनों दुर्घटना स्थलों के बीच में चार किलोमीटर की दूरी है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

इन धमाको को लेकर ADGP जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि उधमपुर में दो IED विस्फोट हुए। एक कल रात 10:30 बजे और दूसरा सुबह 6 बजे। दोनों खाली बस में ये धमाके हुए। दोनों धमाकों में एक खास समानता है। इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी को कोई चोट नहीं आी। ये विस्फोट किस वजह से हुआ, अभी इसका पता नहीं चला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस जांच में जुट गई है।

विस्फोट की इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस धमाके के बाद इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो विस्फोट में दो लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। इन हमलों को लेकर आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें, 4 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 30 अक्टूबर को तय किया गया था, लेकिन बाद में इसे टाल कर तारीख बढ़ा दी गई। मगर इससे पहले उधमपुर में धमाके होने से खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पिछले कुछ समय से उधमपुर में लगातार आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। वहीं 8 घंटों के अंदर हुए एक के बाद एक इन दो बम धमकों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि पुलिस ने अधिकारियों ने लोगों से सयंम बरतने को कहा है। उन्होंने दावा किया है कि बहुत जल्द इन धमाकों के पीछे छिपे राष्ट्र विरोधी तत्वों का पता लगा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बस संदिग्ध धमाके को लेकर उधमपुर-रियासी रेंज के DIG ने दिया बयान, जानिए क्या कहा?