राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मजदूर की हत्या में था शामिल

Jammu Kashmir बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, यहां एक हाइब्रिड आतंकी को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया, आतंकी की पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में हुई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2021, 9:47 AM IST
Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में आतंकियों ( Terrorist ) की नापाक साजिशें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालां सेना ने आतंक के सफाए को लेकर अपने ऑपरेशन की रफ्तार बढ़ा दी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ( Security Forces ) को बारामूला ( Baramula ) में बड़ी कामयाबी मिली है।

बारामूला के चेरदारी में सेना और पुलिस के एडीपी पर आतंकियों ( Terrorist Killed ) ने फायरिंग कर दी। अलर्ट दलों ने जवाबी कार्रवाई की और एक हाइब्रिड आतंकवादी मारा गिराया। मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल कश्मीर जोन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादी के पास से एक पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन और एक पाक ग्रेनेड भी बरामद किया गया है।

IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया, मारा गया आतंकवादी हाइब्रिड टाइप का है, जिसकी पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में हुई है। आईजीपी के मुताबिक उसने वानपोह में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार ( जिसे 20 अक्टूबर को मुठभेड़ में मारा गिराया गया ) की मदद की थी।

यही नहीं आईजीपी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मारा गया हाइब्रिड आतंकी जावेद बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने के मिशन पर था।

आईजीपी के इस खुलासे से ये साफ हो गया है कि आतंकियों की ओर से टारगेट किलिंग की साजिशें अब भी रची जा रही हैं।

ऐसे तैयार होते हैं हाइब्रिड आतंकी
'हाइब्रिड' आतंकवादी स्थानीय निवासियों में से ही एक रहता है। ये पड़ोस में रहने वाला कोई लड़का हो सकता है, जिसे उसके आका कट्टर बनाकर आतंकवाद की घटना के लिए तैयार रखते हैं।

आका की ओर से दिए गए टारगेट को ये हाइब्रिड आतंकी पूरा करता है। इसके बाद ह अपनी सामान्य जिंदगी में लौट जाता है।' अधिकारियों ने बताया कि घाटी में नई परिपाटी पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर अपनाई जा रही है।

Published on: