राष्ट्रीय

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती को फिर किया नजरबंद, शोपियां जाने की थी योजना, पुलिस ने बंद किए घर के मेन गेट

Jammu Kashmir पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर से नजरबंद कर दिया गया है, महबूबा मुफ्ती की शोपिया जाने की योजना थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनको जाने की इजाजत नहीं मिली
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2021, 1:37 PM IST
PDP Chief  Mehbooba Mufti

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी( PDP ) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है। दरअसल महबूबा मुफ्ती ( Mehbooba Mufti ) की सोमवार को शोपियां जिले जाने की योजना थीं।

इससे पहले ही पुलिस ने उनके घर के मेन गेट को बंद कर दिया है। महबूबा की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके, इसके लिए बाकायदा से मेन गेट के साथ ही बीपी वाहन भी तैनात कर दिया गया है।

बीजेपी नेता पर कार्रवाई क्यों नहीं?
सुरक्षा कारणों से महबूबा मुफ्ती को शोपियां जाने की इजाजत नहीं मिली है। महबूबा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और उपराज्यपाल प्रशासन को ट्वीट किया कि भारत निश्चित रूप से सभी लोकतंत्रों की जननी है लेकिन एक पूर्व BJP विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो कश्मीरियों के नरसंहार का आह्वान करता है, जबकि जम्मू-कश्मीर के छात्रों पर सिर्फ विजेता टीम का उत्साह बढ़ाने पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है।

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती सोमवार को शाहिद अहमद राथर के घर जाने की योजना बना रही थीं। शाहिद की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी।

वह मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी था। दिहाड़ी मजदूर के तौर पर वह शोपियां के एक किसान के सेब के बगीचे में काम करता था।

वहीं पीडीपी के एक नेता ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए व्यक्ति के परिवार को सांत्वना देना अब अपराध हो गया है।

उन्होंने सवाल किया कि, क्या सरकार की ओर से किसी ने परिवार को सांत्वना देने के लिए उसके घर का दौरा किया है। क्या प्रशासन ने घटना की कोई जांच शुरू की है या पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की है?
बता दें कि इससे पहले पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को बीते महीने की नौ तारीख को नजरबंद रखा गया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप