30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: कई जिलों में NIA की छापेमारी,  सोपोर में राशिद गनी और उमर डार के घर पर भी मारी रेड

Jammu Kashmir छापेमारी के सिलसिले में एआईए ने दो दिन पहले ही जमात-ए-इस्लामी को निशाने पर लिया। बुधवार को सात जिलों में जमात-ए-इस्लामी के 17 ठिकानों पर छापे मारे थे। जमात के पदाधिकारियों और सदस्यों के परिसरों और संदिग्धों के परिसरों से छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Oct 2021, 12:49 PM IST

Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में आतंकियों के खिलाफ सख्त सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। एक तरफ सेना के जवान आतंकियों ( Terrorist ) को खदेड़ने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ एआईए लगातार छापेमारी के जरिए आतंकियों की मदद करने वालों की पहचान कर रही है।

पिछले कई दिनों से जारी एआईए की छापेमारी शुक्रवार को भी चल रही है। कश्मीर संभाग के कई इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) की कार्रवाई चल रही है। जांच एजेंसी की टीम ने बारामुला ( Baramulla ) और श्रीनगर ( Srinagr ) में भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सोपोर की हैदर कॉलोनी में राशिद मुजफ्फर गनी पुत्र मुजफ्फर अहमफ गनी और उमर अयूब डार पुत्र मोहम्मद अयूब डार के घर पर रेड मारी है।

यह भी पढ़ेँः Jammu Kashmir: खाई में गिरी ठथरी से डोडा जा रही मिनी बस, 11 की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद राशि का ऐलान

जमात-ए-इस्लामी के कई ठिकानों पर छापेमारी
छापेमारी के सिलसिले में एआईए ने दो दिन पहले ही जमात-ए-इस्लामी को निशाने पर लिया। बुधवार को सात जिलों में जमात-ए-इस्लामी के 17 ठिकानों पर छापे मारे थे।

जमात के पदाधिकारियों और सदस्यों के परिसरों और संदिग्धों के परिसरों से छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

यह कार्रवाई कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा और बडगाम तथा जम्मू संभाग के किश्तवाड़ और जम्मू जिले में की गई।

बता दें कि इससे पहले एनआईए ने आठ और नौ अगस्त को छापेमारी के दौरान प्रदेश के 14 जिलों में 61 जगहों पर छापेमारी की गई थी।

यह भी पढ़ेँः Jammu Kashmir: बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मजदूर की हत्या में था शामिल

एक दिन में 16 ठिकानों पर छापे
इससे पहले 10 अक्तूबर एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा था। एनआईए ने कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई की थी।

इस दौरान टीआरएफ ( TRF ) के कमांडर सज्जाद गुल के घर पर भी अधिकारियों ने छापा मारा।