राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: घाटी में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में मार गिराए इतने आतंकी, हिजबुल कमांडर भी ढेर

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। बीते 24 घंटे में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, इनमें एक हिजबुल मुजाहिदिन का जिला कमांडर शिराज मौलवा भी शामिल है
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 12:36 PM IST
408.jpg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कुलगाम (Kulgam) जिले के चावलगाम क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ (Encounter) में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जवानों ने 24 घंटे में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि, इसे आतंकी फिदायीन हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

मारा गया हिजबुल जिला कमांडर
कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादियों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर शिराज मोल्वी और यावर भट के रूप में हुई है। शिराज 2016 से सक्रिय था और निर्दोष युवाओं को आतंकी रैंकों में भर्ती करने और कई नागरिक हत्याओं में शामिल था।

वहीं आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा है कि अन्य आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारुद बरामद हुआ है। इनके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

मुजाहिदीन गजवतुल हिंद का सदस्य था आतंकी
बता दें कि इससे पहले श्रीनगर मुठभेड़ में भी एक आतंकी मार गिराया गया था। ढेर हुए आतंकी की हुई पहचान आमिर रियाज के रूप में हुई है।

जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन मुजाहिदीन गजवतुल हिंद का सदस्य था। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक आतंकी आमिर रियाज लेथपोरा आतंकी हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, उसे आतंकी संगठन मुजाहिदीन गजवतुल हिंद ने फिदायीन हमले को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

पुलिस ने बताया कि नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद भी आतंकियों को आत्मसमर्पण का एक और मौका दिया गया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दहशतगर्दों को मार गिराया गया।

बता दें कि पहले पिछले माह अक्टूबर के महीने में सुरक्षाबलों ने विभिन्न आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 20 आतंकियों को मार गिराया था। जबकि इस दौरान सेना के 12 जवान शहीद हुए हैं।

Published on: