राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: अनंतनाग के हसनपोरा में आतंकी हमला, पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकते थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर अनंतनाग इलाके में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद हो गए हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 6:27 PM IST
Jammu Kashmir Terrorist attack in Anantnag Hasanpora Constable Ali Mohammad Martyr
Jammu Kashmir Terrorist attack in Anantnag Hasanpora Constable Ali Mohammad Martyr

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर घाटी में दहशत फैलाते हुए आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला में हमला किया है। इस हमले में एक हैड कांस्टेबल शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आतंकियों ने अनंतनाग जिला के हसापोरा इलाके में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हैड कांस्टेबल पर अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। खास बात यह है कि इस हमले के बाद आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। घटना हसनपोरा बिजबेहरा इलाके की है।

कश्मीर संभाग के अनंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। आतंकियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमले में घायल हैड कांस्टेबल को तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हालांकि यहां डॉक्टरों ने मो. अली को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

हैड कांस्टेबल की पहचान अली मोहम्मद पुत्र गुलाम कादिर गनई के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इस हमले के उपरांत पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार के मुताबिक आतंकियों ने हसनपोरा में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस हमले में मागरे शहीद हो गए हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।


घाटी में मौसम भी सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी के चलते राजोरी जिले में गणतंत्र दिवस के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर जारी है। सुरक्षाबलों ने सभी क्षेत्रों, खासतौर पर नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में सतर्कता बरती है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल इलाके में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था जो अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें - Jammu Kashmir: आतंक से जंग के बीच बढ़ेगी पुलिस की ताकत, मिलेगी अमरीकी असॉल्ट राइफल और पिस्टल

Published on: