राष्ट्रीय

मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार, दुलारचंद हत्याकांड में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar Elections: मोकामा से जदयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई है।
less than 1 minute read
Nov 02, 2025
Feature image
मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह। फोटो- IANS

Bihar Elections:दुलारचंद हत्याकांड मर्डर केस में मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह (Anant Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनंत सिंह को बाढ़ के बेढ़ना गांव से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने खुल लीड किया है। पुलिस ने उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखा है।

पहले सूचना आई थी आत्मसमर्पण कर सकते हैं बाहुबली

इससे पहले सूचना आई थी कि अनंत सिंह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इसी क्रम में पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम एक्टिव हुई और अनंत सिंह को कस्टडी में ले लिया। जानकारी सामने आई है कि मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में बिहार पुलिस अपराध जांच विभाग (CID) ने औपचारिक रूप से मामले का प्रभार संभाल लिया है। जांच की निगरानी सीआईडी ​​के डीआईजी जयंत कांत कर रहे हैं, जिन्होंने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और सभी पहलुओं की जांच की। पुलिस की कई टीमें शनिवार को बसावन चक पहुंची थीं, जहां यह घटना घटी थी।

घटनास्थल से मिले भारी मात्रा में पत्थर

वहीं, पुलिस ने मोकामा के टाल इलाके में रेलवे पटरियों पर इस्तेमाल होने वाले पत्थरों को भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिन इलाकों से पत्थर मिले हैं। इससे संभावित साजिश का सवाल उठता है। पहले दुलारचंद यादव की हत्या गोली लगने से बताई जा रही थी, लेकिन मौत का कारण गोली लगना नहीं है। बल्कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक छाती पर जोरदार चोट लगने की वजह से दुलारचंद यादव के फेफड़े फट गए। इस वजह से उनकी मौत हुई। PM रिपोर्ट की मुताबिक गोली दुलारचंद यादव की पैर में लगी थी।

Updated on:
02 Nov 2025 07:36 am
Published on:
02 Nov 2025 07:21 am
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ