राष्ट्रीय

Jharkhand BJP President: बीजेपी झारखंड इकाई को जल्द मिलेगा नया मुखिया, इस नेता का नाम है सबसे आगे

BJP President Election: आदित्य साहू के अलावा पूर्व सीएम रघुवर दास का भी नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चल रहा है।
2 min read
Jan 12, 2026
Jharkhand BJP president election,organisation festival,Aditya Sahu,Jual Oram election officer,
झारखंड में बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष (Photo-IANS)

Jharkhand BJP President: झारखंड में जल्द ही बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। इसके लिए पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश में बीजेपी को नया मुखिया मिल सकता है। अब ओरम रांची पहुंचकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में मकर संक्रांति के बाद बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। वहीं प्रदेश में बीजेपी ने 23 जिलों में नए अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। 

बाबूलाल मरांडी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत से मरांडी की जगह पूर्णकालिक नया प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन पाया। इसके बाद रविंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले साल अक्टूबर में राज्यसभा सभा सांसद आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

आदित्य साहू का चल रहा नाम

झारखंड बीजेपी में सबसे ज्यादा आदित्य साहू का नाम आगे चल रहा है। दरअसल, साहू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला स्तर से की थी। पार्टी ने साहू पर भरोसा जताया और उन्हें राज्यसभा भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में साहू सबसे आगे चल रहे हैं। 

इन नेताओं का भी चल रहा नाम

वहीं आदित्य साहू के अलावा पूर्व सीएम रघुवर दास का भी नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चल रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदीप वर्मा के नाम पर भी चर्चा चल रही है। 

कौन हैं आदित्य साहू? 

आदित्य साहू ने जिला स्तर से अपनी राजनीति शुरू की और इसके बाद प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई। पार्टी ने साहू पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेज दिया। वे प्रदेश में बीजेपी उपाध्यक्ष और महामंत्री के पद की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बताया जा रहा है कि राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से आदित्य साहू को बीजेपी की कमान मिल सकती है। 

Updated on:
12 Jan 2026 04:16 pm
Published on:
12 Jan 2026 04:16 pm