राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा, पहले भी मिली थी धमकी

Jitan Ram Manjhi attacked with Stones: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर बिहार के गया जिले के खिजरसराय में एक कार्यक्रम के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई।
2 min read
May 24, 2026
Jitan Ram Manjhi
Jitan Ram Manjhi (Photo- ANI)

Jitan Ram Manjhi stone pelting incident: केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतनराम मांझी पर बिहार के गया जिले में हमले की घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, गत शुक्रवार को खिजरसराय में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में वे संबोधन दे रहे थे, तभी असामाजिक तत्वों ने उन पर पत्थर फेंक दिए। पत्थर उनके काफी करीब गिरे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो को पकड़ लिया है, तीसरे की तलाश जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा में अतिरिक्त जवान तैनात

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर हुए हमले के बाद पुलिस महकमा चौकन्ना हो गया है। एसएसपी के सुशील कुमार के निर्देश के बाद जीतनराम मांझी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन उसकी तलाश नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस बारे में कहा है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या कहा पुलिस ने?

केंद्रीय मंत्री पर हमले के संबंध में तीन नामजद हैं। दो को मौके से ही दबोच लिया गया था, जबकि तीसरा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि यह हमला अचानक नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। आरोपियों ने पहले साजिश रची और फिर स्कूल कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधन कर रहे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर हमला बोला।

पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की

केंद्रीय मंत्री पर हमले के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने कड़ी रुख अख्तियार किया है। एसएसपी से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त और कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार अपडेट दिया जा रहा है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Updated on:
24 May 2026 01:25 pm
Published on:
24 May 2026 01:00 pm