Joshimath Sinking: जोशीमठ में जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। यहां भू धंसाव के कारण दरार वाले मकानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इधर मुआवजा और घर की गारंटी की मांग पर लोगों के विरोध के कारण फिलहाल प्रशासन ने असुरक्षित मकानों को गिराने का अभियान रोक दिया है।
Joshimath Sinking: जोशीमठ में भू धंसाव के कारण दरार वाले मकानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इधर मुआवजा और घर की गारंटी की मांग पर लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन हो रही है। स्थानीय प्रशासन लोगों से कई दौर की बातचीत कर चुका है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अब गुरुवार को जोशीमठ के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। प्रशासन जोशीमठ के असुरक्षित घरों पर लाल निशान लगाकर लोगों को मकान खाली करने को कह रहा है। इस बीच जोशीमठ के मनोहर बाग का एक परिवार ऐसा भी है, जो अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट तो हो गया है, लेकिन उनका दावा है कि उनकी आराध्य कुलदेवी इस घर को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। जोशीमठ के मनोहर बाग निवासी चंद्र बल्लभ पांडे का कहना है कि उनकी कुलदेवी स्थान छोड़ने को तैयार नहीं है। उनकी मूर्ति को हाथ लगाते ही जोर का धक्का लगता है।
परिवार घर छोड़ चुका, लेकिन कुलदेवी अभी भी वहीं
चंद्र बल्लभ पांडे ने बताया कि मैंने अपना घर छोड़ दिया है। लेकिन कुलदेवी स्थान छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में मैं हर दिन कुलदेवी की पूजा करने के लिए घर आता हूं। चंद्र बल्लभ की माने तो वहां कई बार देवी को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन देवी अपना स्थान नहीं छोड़ना चहाती है। उनका कहना है कि जैसे ही वह मूर्ति को उठाने का प्रयास करते है वैसे ही उन्हें जोर का धक्का लगता है।
कुलदेवी की मूर्ति को उठाने पर अपने आप लगता है धक्का
चंद्र बल्लभ पांडे ने कहा कि देवी में बहुत शक्ति है और यहां दूर दराज से लोग दर्शन के लिए आते है। चंद्र बल्लभ पांडे की भाभी उत्तरा देवी ने कहा कि अभी कृष्ण पक्ष चल रहा है। हम अपनी कुलदेवी को उठाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ते हैं, हमें अपने आप धक्का लगता है और उस समय ऐसा महसूस होता है कि देवी अपना स्थान छोड़कर ही न जाना चाहती हों।
मनोहर बाग अति-संवेदनशील क्षेत्र, रोज पूजा करने आते चंद्र बल्लभ पांडे
उत्तरा देवी ने बताया कि कुलदेवी की पूजा उनके देवर करते हैं। वह हर दिन कुलदेवी की पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आते हैं। मालूम हो कि प्रशासन ने मनोहर बाग को अति-संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। चंद्र बल्लभ पांडे के घर पर भी लाल निशान लगा है। जिसके बाद उन्होंने अपना घर तो छोड़ दिया लेकिन उनकी कुलदेवी स्थान छोड़ने को तैयार नहीं है।
सीएम ने जोशीमठ में बिताई रात, लोगों को दिया भरोसा
उल्लेखनीय हो कि जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के चलते मंगलवार तक 723 भवनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें दरारें आई हैं। सुरक्षा के लिहाज से बीते दिन तक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया गया है। इधर जोशीमठ की परेशानी और लोगों के विरोध को देखते हुए बुधवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने रात यहीं बिताई। पीड़ित लोगों से बात कर उन्हें राहत राशि देने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें - औली, शिमला, उत्तरकाशी में बर्फबारी, बारिश की आशंका, और बढ़ेगी जोशीमठ की परेशानी