30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
Video: औली, शिमला, उत्तरकाशी में बर्फबारी, बारिश की आशंका, और बढ़ेगी जोशीमठ की परेशानी
Play video

Video: औली, शिमला, उत्तरकाशी में बर्फबारी, बारिश की आशंका, और बढ़ेगी जोशीमठ की परेशानी

जोशीमठ भू-धंसाव के बीच बीती रात औली, शिमला, उत्तरकाशी, केदारनाथ, बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार (11 जनवरी) को हुई साल की पहली बर्फबारी से पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। केदारनाथ, बद्री विशाल में मंदिर परिसर के साथ-साथ सड़क मार्ग भी बर्फ से ढका है। यहां तापमान माइनस में जा रहा है। बर्फबारी के साथ-साथ मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। यदि पहाड़ों पर बारिश हुई तो जोशीमठ की परेशानी और बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश हुई तो जोशीमठ में जमीन धंसने का सिलसिला तेज होगा। ऐसे में यहां मकानों में आई दरारें और बढ़ेगी। इससे जोशीमठ के निवासियों के साथ-साथ प्रशासन की चुनौतियां बढ़ सकती है। वीडियो में देंखे बर्फबारी के बाद का नजारा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Jan 2023, 11:11 AM IST

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय