राष्ट्रीय

Video: ‘गर्लफ्रेंड के पापा नहीं मान रहे हैं नौकरी दे दो…’, झारखंड प्रोटेस्ट के दौरान दिखा अजीबोगरीब पोस्टर

JPSC-JSSC Protest Video: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी है। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र का अनोखा पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Aug 10, 2026
JPSC JSSC Protest Video
झारखंड में प्रदर्शन के दौरान छात्र का अनोखा पोस्टर (इमेज सोर्स: एक्स यूजर mukesh kumar स्क्रीनशॉट)

JPSC-JSSC Protest Viral Video: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रांची में पिछले 18 दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इसी बीच प्रदर्शन स्थल से सामने आया एक अनोखा पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

पोस्टर पर लिखा है- ‘गर्लफ्रेंड के पापा नहीं मान रहे हैं, नौकरी दे दो…’। प्रदर्शन के बीच छात्र के हाथ में नजर आए इस मजेदार अंदाज वाले पोस्टर की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जहां एक तरफ छात्र अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस पोस्टर ने आंदोलन के बीच लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

रांची की सड़कों पर युवाओं का सैलाब

बता दें झारखंड की राजधानी रांची सोमवार सोमवार सुबह 9 बजे हजारों छात्र विधानसभा घेराव के लिए निकले। पानी की तेज बौछारें, आंसू गैस के गोले और पुलिस का लाठीचार्ज भी इन युवाओं के कदम नहीं रोक सका। सड़कों से लेकर खेतों तक, आंदोलित छात्रों का हुजूम हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ता रहा।

छात्रों का गुस्सा हो गया बेकाबू

छात्रों का गुस्सा तब बेकाबू हो गया जब वे पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए नए विधानसभा भवन से महज 200 मीटर दूर तक पहुंच गए। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के 6 गोले दागे और लाठीचार्ज कर दिया। जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुलिस और उग्र छात्रों के बीच जोरदार झड़प हुई। पथराव और लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र का सिर फूट गया, जबकि कई अन्य छात्र और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

विधायक की एंट्री और बदला रुख

हंगामे के बीच जेएलकेएम विधायक जयराम महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से बात की और उन्हें समझाया। इसके बाद छात्र सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। हालांकि, कुछ समय बाद आंदोलन का स्वरूप बदल गया। छात्र छोटे-छोटे समूहों में बंटकर विधायक आवास (एमएलए हॉस्टल) की ओर बढ़ने लगे हैं। प्रशासन की टीमें उन्हें रोकने के लिए लगातार मशक्कत कर रही हैं।

क्या हैं आंदोलनकारियों की मांगें?

सड़कों पर डटे ये छात्र अपनी मांगों को लेकर किसी भी समझौते के मूड में नहीं हैं। युवाओं की मुख्य मांग जेएसएससी सीजीएल जैसी विवादित परीक्षाओं को तुरंत रद्द करना है। इसके अलावा, वे पूरी चयन व्यवस्था में पारदर्शिता और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

Updated on:
10 Aug 2026 07:30 pm
Published on:
10 Aug 2026 06:51 pm