राष्ट्रीय

Ahmedabad Plan Crash से ठीक पहले ब्रिटेन के दो नागरिकों ने कहा- Good Bye India, वीडियो हो रहा वायरल

Ahmedabad Plan Crash: समाचार एजेंसी ANI को अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया "पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला।
2 min read
Jun 12, 2025
Feature image
ब्रिटिश नागरिकों ने एयरपोर्ट पर बनाया वीडियो (Photo- @AjitSinghRathi)

Ahmedabad Plan Crash: गुरुवार को एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जो फ्लाइट AI171 के रूप में अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद अहमदाबाद के मेघनीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे।

ब्रिटिश नागरिकों का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि हादसे से पहले का दो ब्रिटिश नागरिकों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों नागरिकों ने विमान में बैठने से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें ब्रिटिश नागरिक बोल रहै है- Good Bye India। हादसे में इन दोनों नागरिकों की भी मौत हो गई। वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- वक्त की चाल समझ से परे है।

एक यात्री की बची जान

समाचार एजेंसी ANI को अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया "पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

राहत और बचाव कार्य जारी

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव कार्य में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं।

मौके पर मौजूद 500 से अधिक कर्मचारी

मौके पर 500 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं और पीड़ितों को ढूंढकर निकाल रहे हैं। 30 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

मिलिट्री हॉस्पिटल को भी रखा अलर्ट पर

सेना ने यह सुनिश्चित किया है कि राहत कार्य तेज गति से चलें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना के मिलिट्री हॉस्पिटल को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर घायलों का इलाज तुरंत शुरू किया जा सके। भारतीय सेना ने अपने इन प्रयासों से एक बार फिर विपदा की घड़ी में तत्परता और मानवता की मिसाल पेश की है।

Published on:
12 Jun 2025 09:38 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला