2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Air India Plane Crash में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत, BJP नेता ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Rupani: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 12 Jun 2025, 8:21 PM IST

विमान दुर्घटना में पूर्व सीएम विजय रूपाणी की हुई मौत

Vijay Rupani

Vijay Rupani dies in Plane Crash: गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस त्रासदी ने न केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत को शोक में डुबो दिया।

बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने किया ट्वीट

पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक्स पर लिखा- यह जानकर बहुत दुख हुआ और दिल टूट गया कि विजय रूपाणी जी उस दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया विमान में सवार थे जो आज अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह एक विनम्र और दयालु इंसान और एक जमीनी नेता थे।

एक सच्चे राजनेता थे- सुनील जाखड़

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उनके साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला क्योंकि वह पंजाब भाजपा के प्रभारी थे। वह एक सच्चे "सज्जन राजनेता" थे। न केवल गुजरात ने उनके रूप में एक महान नेता खो दिया है, बल्कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि मुझे उनका सौम्य और सौम्य व्यवहार बहुत पसंद था। सार्वजनिक जीवन में उनकी बुद्धिमत्ता और सादगी की कमी खलेगी।

हादसे से पहले की तस्वीर हुई वायरल

वहीं हादसे से पहले की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें वे प्लेन में बैठे हुए नजर आ रहे थे। वहीं उनके परिजनों ने सलामति के लिए प्रार्थना भी की, इसका भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया।

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: पुर्तगाल के 7 नागरिकों की मौत से देश में शोक, दूतावास व विदेश मंत्रालय जुटे जांच में

Ahmedabad Plane Crash के बाद रेलवे ने दिल्ली, मुंबई के लिए किया स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानिए डिटेल

गुरुवार दोपहर को हुआ हादसा

हादसा दोपहर 1:38 बजे हुआ, जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने उड़ान भरी और महज कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाके में गिरा, जिससे भारी तबाही मची। हादसे के बाद घटनास्थल पर घना काला धुआं उठता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- ‘Air India Plane Crash होते ही मेरा बेटा हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूद गया’, अस्पताल में बेटे से मिलने आई मां ने नम आंखों के साथ दर्द बयान किया

हेल्पलाइन नंबर किए जारी

एयर इंडिया ने एक हेल्पलाइन नंबर (1800 5691 444) जारी किया, जबकि अहमदाबाद पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन (079-25620359) शुरू की। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, और सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।