2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fact Check: Air India Plane Crash होने से पहले पूर्व सीएम विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर का दावा निकला झूठा

Air India Plane Crash: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के घर पर परिजनों की प्रार्थना करते हुए एक वीडियो सामने आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 13 Jun 2025, 10:54 PM IST

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Photo- X gharkekalesh)

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Gujarat Ex CM Vijay Rupani) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह तस्वीर विमान क्रैश होने से पहले की है। हालांकि जब हमने इस तस्वीर के बारे में जांच की तो पता लगा कि यह तस्वीर पुरानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तस्वीर 12 अक्टूबर 2021 की बताई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने दिया बयान

इसी बीच पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने एसोसिएडेट प्रेस को एक बयान दिया है। पुलिस कमिश्नर ने अपने बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। चूंकि विमान घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में गिरा था, जहां कई कार्यालय भी थे, इसलिए संभावना है कि स्थानीय निवासी भी मारे गए हों। 

घायलों की सूची की जारी

अहमदाबाद पुलिस ने विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता ने मांगा पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नायडू का इस्तीफा, कहा- तभी हो सकेगी स्वतंत्र जांच

Ahmedabad Plane Crash: यहां देखें दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया से जुड़े वायरल फोटो और वीडियो

स्थानीय निवासी भी हुए घायल

गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं। लगभग 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उन्हें बेहतरीन उपचार दिया जा रहा है। वे गंभीर लेकिन स्थिर हैं। 

DNA परीक्षण की गई व्यवस्था

उन्होंने आगे कहा कि बी.जे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके। अगर सिविल अस्पताल में लाए गए यात्रियों और अन्य घायलों के रिश्तेदारों को कोई पूछताछ करनी है, तो सिविल अस्पताल अहमदाबाद ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 6357373831 और 6357373841। आप किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय