बता दें कि इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। दुर्घटना दोपहर करीब 1:38 बजे हुई, जब विमान ने टेकऑफ के तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज के एक हॉस्टल की इमारत पर गिरकर आग के गोले में तब्दील हो गया। यह हादसा मेहगनीनगर क्षेत्र में हुआ।