Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 242 यात्री सवार थे, इसमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। पीएम ने उनसे अहमदाबाद जाकर हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है।