राष्ट्रीय

‘मैं शर्मिंदा हूं कि मैं उस परिवार का हिस्सा रही’: भावुक कविता ने KCR और BRS को बताया ‘तेलंगाना का गद्दार’

Telangana Rashtra Sena Launch: हैदराबाद में के कविता ने शनिवार को अपनी नई और बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) लॉन्च कर दी है।

2 min read
Kavitha launches new political party TRS in Hyderabad

K Kavitha New Party TRS: तेलंगाना की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। शनिवार को हैदराबाद के निकट मेडचल मंडल के मुनीराबाद में पूर्व बीआरएस नेता और के. चंद्रशेखर राव की बेटी कलवाकुंतला कविता ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी तेलंगाना राष्ट्र सेना (TRS) का भव्य शुभारंभ कर दिया। सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में जोशीले भाषण के दौरान कविता ने पार्टी का नाम, झंडा और एजेंडा घोषित किया। इस घटना ने तेलंगाना के राजनीतिक परिदृश्य को हमेशा के लिए बदलने का संकेत दिया है।

ये भी पढ़ें

हरभजन सिंह के घर पर बवाल! नेमप्लेट पर पोती कालिख, लिखा- ‘पंजाब का गद्दार’

समाजिक तेलंगाना का अधूरा सपना

सभा को संबोधित करते हुए कविता ने कहा कि तेलंगाना राज्य आंदोलन में उन्होंने सब कुछ कुर्बान किया, लेकिन 12 साल बाद भी राज्य के मूल सपने अधूरे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, 'तेलंगाना का प्रत्येक नागरिक सत्ता में बैठे लोगों की क्रूरता और उपेक्षा का शिकार हो रहा है। किसान पीड़ित हैं, दलित पीड़ित हैं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी खतरे में है। ‘समाजिक तेलंगाना’ आज भी दूर है। तेलंगाना रथ पटरी से उतर चुका है।'

जनता से बिना शर्त माफी मांगी

कविता ने अपने परिवार की पुरानी पार्टी बीआरएस से जुड़े होने के लिए तेलंगाना की जनता से बिना शर्त माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझे इसमें शामिल होने का बहुत दुख है। मैं तेलंगाना की जनता से क्षमा मांगती हूं। आंदोलन में योगदान पर मुझे गर्व है, लेकिन कुछ गलतियां हुईं। सिर्फ माफी काफी नहीं, अब ‘समाजवादी तेलंगाना’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसलिए मैं तेलंगाना राष्ट्र सेना शुरू कर रही हूं।

‘अम्मा का शासन’ का वादा

कविता ने राज्य में ‘अम्मा का शासन’ स्थापित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक मां का शासन निःशर्त, विचारशील और उदार होता है। मां समस्याओं पर ही नहीं, बच्चे की जरूरतों पर भी ध्यान देती है। जब शासन मातृत्व की भावना से चलता है, तो लोगों के कष्टों पर हृदय द्रवित होता है। मैं तेलंगाना के हर व्यक्ति के साथ मां की तरह खड़ी रहूंगी।

कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा पर तीखा हमला

कविता ने किसी को नहीं बख्शा। उन्होंने भाजपा पर तेलंगाना विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी राज्य गठन के खिलाफ रही। उन्होंने कहा, 'भाजपा के सांसद तेलंगाना के मुद्दों पर चुप हैं। महिला आरक्षण, ओबीसी बिल और जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर धोखा हुआ है। बीआरएस और अपने पिता के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए कविता ने कहा, केसीआर अब पहले जैसे नहीं रहे। सत्ता ने उन्हें भ्रष्ट कर दिया। पहले वे जनता के लिए लड़ते थे, अब वेलुगुमाटला में गरीबों के घर गिराए जा रहे हैं तो वे गायब हैं। कालेश्वरम भ्रष्टाचार पर उन्होंने मुझे निकाला, लेकिन असली दोषियों के साथ मजे ले रहे हैं। उन्होंने अपने भाई केटीआर पर भी तंज कसा।

ये भी पढ़ें

ट्रंप का चीन पर बड़ा हमला! ईरान से तेल खरीदने वाली बड़ी रिफाइनरी और 40 जहाजों पर लगाया बैन
Updated on:
25 Apr 2026 09:18 pm
Published on:
25 Apr 2026 09:07 pm
Also Read
View All