राष्ट्रीय

महाराष्ट्र की सियासत में फिर उठा सूरत कांड, कैलाश पाटिल बोले- लौटने वाला अकेला विधायक मैं था, किसका होने वाला था ‘राम नाम सत्य’?

Maharashtra Politics: शिवसेना में बगावत के चार साल बाद संजय शिरसाट के 'राम नाम सत्य' वाले बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक कैलाश पाटिल ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 5:03 PM IST
Maharashtra Politics
कैलाश पाटिल और संजय शिरसाट। फाइल फोटो- पत्रिका

Kailas Patil: महाराष्ट्र में शिवसेना में टूट के बाद सूरत की घटना को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री और शिंदे गुट के प्रवक्ता संजय शिरसाट के 'राम नाम सत्य' वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के विधायक कैलाश पाटिल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सूरत बॉर्डर से वापस लौटने वाला अकेला विधायक मैं ही था। अगर किसी की जान को खतरा था तो संजय शिरसाट बताएं कि किसका 'राम नाम सत्य' होने वाला था। पाटिल ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग भी की है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू

दरअसल, संजय शिरसाट ने एक पॉडकास्ट में शिवसेना में हुई बगावत और विधायकों के सूरत जाने की घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि सूरत बॉर्डर से लौट रहे विधायक को अगर रोका नहीं जाता तो कुछ लोगों का 'राम नाम सत्य' हो जाता। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश पाटिल ने कहा कि उस समय सूरत बॉर्डर से वापस आने वाला मैं अकेला विधायक था। विधायक नितिन देशमुख भी वापस लौटे थे, लेकिन वे दूसरी जगह से लौटे थे।

'अंतरात्मा की आवाज को महत्व दिया'

पाटिल ने कहा कि उन्हें अंदाजा था कि उनके साथ कुछ भी हो सकता है, लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और अंतरात्मा की आवाज को महत्व दिया और वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आज आम जनता और मां तुलजा भवानी के आशीर्वाद से वे सुरक्षित हैं। संजय शिरसाट सरकार में मंत्री हैं और पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। ऐसे में उनके बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पाटिल ने सवाल किया कि अगर उस समय किसी की जान को खतरा था तो इसकी पूरी जानकारी सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करानी चाहिए।

सत्ता के अहंकार में दिया बयान

पुरानी घटना का मुद्दा अब उठाने के सवाल पर पाटिल ने कहा कि यह बयान सत्ता के अहंकार में दिया गया लगता है। उन्हें शायद लगता है कि वे कुछ भी कहें या करें, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पाटिल ने कहा कि इस पूरे मामले के वे खुद गवाह हैं और इसके पीछे कई बातें हैं, जो अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय शिवसेना छोड़कर जाने वाले विधायक किसके दबाव में गए थे, इसका सच भी अब संजय शिरसाट के बयानों से सामने आने लगा है। पाटिल ने साफ किया कि वे आज भी उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं और उनकी पार्टी भी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए किस हद तक राजनीति की गई, इसका सच महाराष्ट्र की जनता के सामने आना चाहिए।

Updated on:
23 Nov 2026, 5:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी समारोह में हुआ विवाद, फिर बीच रास्ते में रोककर की हत्या; कजाकिस्तान भागा आरोपी, CBI भारत लेकर आई

पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों को जनवरी 2027 से मिलेगा भत्ता, ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, सिर्फ बीएस-6 वाहनों को मिले इजाजत

‘राहुल गांधी भारत-विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे’, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता के विदेश में दिए बयानों पर उठाए सवाल

चीन से ताकत का फासला घटा रहा भारत, एशिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में PM मोदी दूसरे नंबर पर, BJP ने रिपोर्ट का दिया हवाला