Kakoli Ghosh On TMC Crisis: आरजी कर मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लाठीचार्ज, ममता बनर्जी से हुई बातचीत, TMC के कांग्रेस में विलय की अटकलों और 20 सांसदों को लेकर अपनी बात रखी है, साथ बड़ी बात कही है कि बीजेपी में जानें वाले सांसदों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Kakoli Ghosh On Kalyan Banerjee Statement RG Kar: आरजी कर मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद टीएमसी की बागी नेता काकोली घोष ने कहा कि जिस रात विरोध प्रदर्शन हुआ था, उस रात उनके बेटे और बेटी भी सड़कों पर थे। उन्होंने बताया कि उनके छोटे बेटे को लाठीचार्ज का सामना भी करना पड़ा था। काकोली घोष ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर खुद ममता बनर्जी से बात की थी।
बातचीत के दौरान काकोली घोष ने कहा कि कल्याण बनर्जी को यह याद रखना चाहिए कि आरजी कर मामले को लेकर जब विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, तब उनका परिवार भी आंदोलन का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे सड़कों पर उतरे थे और छोटे बेटे को एनआरएस इलाके में लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा था। काकोली घोष ने सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय कल्याण बनर्जी कहां थे।
काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी हमेशा किसी न किसी के बारे में बोलते रहते हैं और उनकी बातों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि कल्याण बनर्जी की टिप्पणियां उनकी व्यक्तिगत राय हैं और वह इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।
काकोली घोष ने कहा, "यह उनकी निजी राय है। हमारी आपस में कोई बातचीत नहीं हुई है। मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहती।"
तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के संभावित विलय की अटकलों पर भी काकोली घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच हुई बैठक में वह मौजूद नहीं थीं और न ही इस विषय पर उनसे कुछ पूछा गया। उनका तजुर्बा बहुत है, सीनियर लीडर हैं, कांग्रेस से निकलकर आई थी और मेरी भी सीनियर लीडर रही हैं। अब वह क्या करेंगी उनकी मर्जी है।
काकोली घोष ने पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर बड़ा दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 20 सांसद संपर्क में हैं और यह संख्या आगे बढ़ सकती है, लोग हमारे साथ बातचीत कर रहे हैं, मैं अभी वापस जाऊंगी मेरा काम अभी बाकी है।
काकोली घोष ने कहा कि मीडिया सिर्फ अभिषेक बनर्जी की बात क्यों करता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब निचले स्तर के नेता काम कराने के लिए पैसे मांगते थे, तब ममता बनर्जी कहां थीं। उनका कहना था कि जब यह सब हो रहा था, तब इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए था।