राष्ट्रीय

IMD Alert: 30 मार्च को 17 राज्यों में बारिश-आंधी, 80 किमी/घंटा तक चलेगी हवा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

Kal Ka Mausam 30 March 2026: अगले 24 घंटों में दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट। जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम।

2 min read
Mar 29, 2026
Kal Ka Mausam 30 March 2026

Kal Ka Mausam 30 March 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 मार्च से कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटों के दौरान उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। कई जगहों पर 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें

तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, BRS के 24 विधायक दो दिन के लिए निलंबित

17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 30 से 31 मार्च के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जबकि कुछ इलाकों में झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

46 जिलों में विशेष अलर्ट

मौसम विभाग ने कई राज्यों के 46 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का विशेष अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश (30-31 मार्च): कानपुर, लखनऊ, औरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, महामायानगर, ललितपुर, झांसी, सीतापुर, मैनपुरी, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, बहराइच, फर्रुखाबाद, मेरठ, ज्योतिबाफुलेनगर, पीलीभीत

बिहार (31 मार्च-1 अप्रैल): पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया

उत्तराखंड (30-31 मार्च): देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत

पंजाब (30-31 मार्च): पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, जालंधर, फिरोजपुर

हरियाणा (30-31 मार्च): अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़

हिमाचल प्रदेश (30-31 मार्च): शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, हमीरपुर, मनाली

राजस्थान (30-31 मार्च): जयपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बूंदी

मध्य प्रदेश (30 मार्च-1 अप्रैल): भोपाल, ग्वालियर, दतिया, अशोक नगर, दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, कटनी

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली33°C21°C
मुंबई31°C26°C
कोलकाता34°C26°C
लखनऊ36°C24°C
पटना35°C24°C
भोपाल36°C22°C
जयपुर31°C20°C
शिमला22°C11°C

पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का खतरा

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे तक हवा चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मध्य और पश्चिम भारत में भी असर

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

किसानों और यात्रियों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है, क्योंकि खराब मौसम से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। देशभर में बदलते मौसम के बीच लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

ईरान में 696 घंटों से इंटरनेट बंद, 9 करोड़ आबादी का दुनिया से संपर्क टूटा

Published on:
29 Mar 2026 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर