29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में सियासत तेज, कांग्रेस पर भड़के अमित शाह, बोले- हर एक घुसपैठिए को वापस भेजेंगे

असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे का माहौल गर्म है। असम के चुनावी माहौल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification
Union Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Photo- Union Home Minister 'X')

Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और 4 मई को काउंटिंग होगी। असम में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने आज नलबाड़ी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि कमल के निशान पर बटन इतना जोर से दबाना कि एक-एक घुसपैठिया असम छोड़कर वापस चला जाए। हम हर एक घुसपैठिए को असम से बाहर निकालने का काम करेंगे।

कांग्रेस ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया

चुनावी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई वर्षों तक असम के अंदर घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोले थे। हमारे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम की सीमाएं घुसपैठियों के लिए बंद कर दी हैं। घुसपैठियों ने 1.25 लाख एकड़ भूमि पर कब्जा किया था, उसे वापस लेने का काम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया है। भाजपा ने 10 साल में घुसपैठ रोकी है, लेकिन अभी घुसपैठियों को निकालना बाकी है।

असम पर घुसपैठियों का अधिकार नहीं

अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को बाहर खदेड़ने का दावा किया। शाह ने कहा कि अगर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो हम एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालने का काम करेंगे। असम की भूमि, असम की माटी और असम की संस्कृति हमारी है। इस पर किसी घुसपैठिए का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक के लालच में असम की पूरी जनसांख्यिकी बदल दी है।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि धुबरी और इसके आस-पास के 9 जिले घुसपैठियों से भर गए हैं। आज मैं, गौरव गोगोई को कहकर जाता हूं कि आप और राहुल बाबा, जितना जोर लगाना है लगा दो। एक-एक घुसपैठिए को वापस जाना पड़ेगा। बंगाल और असम से घुसपैठिए देशभर में पहुंचे हैं। चुनाव आयोग SIR करा रहा है। अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि हमारी मतदाता सूची में घुसपैठियों का नाम होना चाहिए क्या? चुनाव आयोग SIR कराकर मतदाता सूची से घुसपैठिए को निकाल रहा है। कांग्रेस पार्टी इनको रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप डरिए मत, केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। एक-एक घुसपैठिए को हम ढूंढेंगे और मतदाता सूची से डिलीट करेंगे और जहां से आए हैं। उन्हें वहां वापस भेजेंगे।