राष्ट्रीय

‘बलिदान सिर्फ नागरिकों का नहीं हो सकता, पीएम मोदी को ध्यान रखना होगा’, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट पर कमल हासन का दो टूक

Kamal Haasan: ‘इस समय फिर से उसी नेशनल स्पिरिट की जरूरत है। देश की जिम्मेदारी पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठनी चाहिए। जैसा कि वाजपेयी जी ने बहुत पहले कहा था, सरकारें आएंगी और जाएंगी, पार्टियां बनेंगी और बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए।’
less than 1 minute read
May 22, 2026
Kamal Haasan
MNM चीफ कमल हासन (सोर्स: ANI)

Kamal Haasan Petrol Diesel Price Hike: मक्कल निधि मैयम के चीफ कमल हासन ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों से टैक्स कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव का असर आम लोगों पर पड़ रहा है, इसलिए सरकारों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए।

एक वीडियो संदेश में कमल हासन ने कहा कि सिर्फ आम जनता से ही बलिदान की उम्मीद नहीं की जा सकती, सरकारों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी मुख्यमंत्रियों की (नेशनल समिट) बैठक बुलाने की अपील की।

कमल हासन ने सुझाव दिया कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला VAT कम किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने ट्रेन, मेट्रो और बस का किराया घटाने की भी मांग की, ताकि ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम हो।

अपडेट जारी है…

Updated on:
22 May 2026 08:53 pm
Published on:
22 May 2026 08:53 pm