राष्ट्रीय

‘चर्चा के लिए तैयार हैं तो राहुल गांधी भाग रहे’, कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना

संसद सत्र में जारी हंगामे के बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले चर्चा की मांग करता है और सरकार के तैयार होने पर चर्चा से पीछे हट जाता है।
2 min read
Aug 11, 2026
Kangana Ranaut
BJP MP Kangana Ranaut (Photo IANS)

नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान जारी हंगामे और गतिरोध के बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर करारा हमला बोला है। कंगना ने विपक्ष पर संसद का समय बर्बाद करने और चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश सब देख रहा है। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद कंगना रनौत ने कहा कि पहले तो विपक्ष चर्चा कराने के लिए भारी हंगामा करता है और जब सरकार चर्चा कराने के लिए तैयार होती है, तो ये मैदान छोड़कर भाग खड़े होते हैं। ये गृह मंत्री अमित शाह को सुनना ही नहीं चाहते। ऐसे में संसद कैसे चलेगी? यह बेहद शर्मनाक है कि इन्होंने इस पूरे सत्र में संसद को एक दिन भी ठीक से नहीं चलने दिया।

राहुल गांधी पर बोला हमला

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी ने चर्चा करने से साफ इनकार कर दिया है। शुरुआत में उन्होंने 'कॉकरोच प्रोटेस्ट' को लेकर चर्चा की मांग उठाई थी, लेकिन जब उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया, तो वे पीछे हट गए। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि विपक्ष देश की जनता के साथ बड़ा धोखा कर रहा है। संसद की कार्यवाही को लगातार बाधित कर वे जनता के मुद्दों को दबाने का काम कर रहे हैं।

'राहुल गांधी का दोहरा चरित्र'

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि ये जो राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है जिस तरह से मोदी विरोध की उनकी आग है जिसमें देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ वो हमेशा शामिल रहते हैं उनके लिए संदेश है कि अपनी दोहरी मानसिकता को बंद करें। आप छात्रों के साथ आए और उनको न्याय दिलाए।

अमित शाह के समर्थन में एनडीए सांसदों ने निकाला मार्च

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में एनडीए सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। उन्होंने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ न्याय हो। उन पर जिस तरह से अत्याचार किया गया ये राहुल गांधी की सोच दिखाती है कि उनके समर्थक राज्य में कैसे युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और न्याय नहीं हो रहा है। दूसरी ओर वे गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं और खुद सदन में नहीं आते हैं।

गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि ये जो राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है जिस तरह से मोदी विरोध की उनकी आग है जिसमें देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ वो हमेशा शामिल रहते हैं, उनके लिए संदेश है कि अपनी दोहरी मानसिकता को बंद करें। आप छात्रों के साथ आएं और उनको न्याय दिलाएं।

Updated on:
11 Aug 2026 12:31 pm
Published on:
11 Aug 2026 12:31 pm