राष्ट्रीय

कर्नाटक में नशीला ड्रिंक पिलाकर अमेरिकी महिला से रेप, 3 दिन मदद के लिए तड़पती रही

Karnataka US Tourist Rape Case: कर्नाटक होमस्टे में बलात्कार की घटना सामने आई है। अमेरिकी पर्यटक को नशीली ड्रिंक देकर 3 दिन बंधक बनाकर रेप किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2026, 5:52 PM IST
bcom student files case of exploitation on pretext of marriage lucknow news crime
दरिंदगी (सांकेतिक तस्वीर)

Karnataka Rape Case: कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोडागु (कूर्ग) जिले में एक चौंकाने वाला बलात्कार मामला सामने आया है। अमेरिका की वॉशिंगटन डीसी से आई एक महिला पर्यटक को कोडागु के कुट्टा गांव स्थित होमस्टे में नशीला ड्रिंक देकर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखा गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। कर्नाटक पुलिस ने बुधवार 22 अप्रैल 2026 को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

होमस्टे में 3 दिन ठहरने आई थी महिला

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला विराजपेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुट्टा गांव के होमस्टे में तीन दिन ठहरने आई थी। मुख्य आरोपी होमस्टे का कर्मचारी है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी होमस्टे का मालिक है। आरोपियों ने महिला के कमरे में ही उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मालिक ने महिला का मोबाइल और बाहरी संपर्क काटने की कोशिश की ताकि घटना बाहर न आए। होमस्टे के मालिक ने कथित तौर पर तीन दिनों तक WiFi सर्विस बंद कर दी।

नशीली ड्रिंक देकर किया रेप

पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया। दूतावास के हस्तक्षेप के बाद कुट्टा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि उसे नशीला पदार्थ मिला ड्रिंक दिया गया, जिसके बाद उसका शोषण किया गया। तीन दिन तक होमस्टे में फंसी रहने के बाद वह किसी तरह भाग निकली और मैसूर जाने का बहाना बनाकर बाहर आई। इसके बाद उसने ईमेल के माध्यम से दूतावास और मैसूर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोडागु की पुलिस अधीक्षक आर.एन. बिंदु मणि ने पुष्टि की कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित महिला का फिलहाल मैसूर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

'अतिथि देवो भव' शर्मसार

इस घटना ने कर्नाटक में सनसनी मचा दी है। विपक्षी भाजपा के एमएलसी सी.टी. रवि ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा, यह सिर्फ एक महिला के साथ अपराध नहीं, बल्कि पूरे देश की छवि और 'अतिथि देवो भव' की भावना पर कलंक है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से तुरंत कड़ी कार्रवाई और गहन जांच की मांग की।

सभी होमस्टे को लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

कर्नाटक गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि होमस्टे संचालकों के लिए SOP जारी कर दिया गया है। सभी होमस्टे को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के दिल्ली और चेन्नई कार्यालयों ने भी स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मामले की निगरानी शुरू कर दी है। यह घटना पर्यटन उद्योग और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर रही है। पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
22 Apr 2026, 5:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे