राष्ट्रीय

ये है दुनिया का बेहद अनोखा गाँव, यहाँ लोग बैठे-बैठे, बात करते, चलते वक्त ही सो जाते हैं

Kazakhstan kalachi village: दुनिया में एक गाँव ऐसा भी है जहां के लोग कहीं भी कभी भी सो जाते हैं और जब वो जागते हैं तो वो अजीब ही व्यवहार करते हैं। उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2022, 9:08 PM IST
Kazakhstan kalachi village  Resident Slept For Days
Kazakhstan kalachi village Resident Slept For Days

आधुनिकता के साथ लोगों के जीवन में जितना आराम आया है उतना ही लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। व्यस्त जीवन में उनके लिए आराम के लिए समय निकाल पाना काफी कठिन स होने लगा है। वहीं, दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो नींद से परेशान हैं क्योंकि वो कहीं भी सो जाते हैं। बातें करते हुए, तो कभी चलते हुए तो कभी बैठे हुए वो कहीं भी सो जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। परंतु ये सच है। दुनिया में एक ऐसा गाँव हैं जहां के लोग कहीं भी कभी भी सो जाते हैं।

इस गाँव का नाम कलाची है जो कजाकिस्तान में स्थित है। यहाँ लोग कभी भी सो जाते हैं और महीनों तक कभी कभो सोते रह जाते हैं। इस गाँव में लोग मछली पकड़ते हुए तो खाना बनाते हुए कहीं भी कभी सो जाते थे। जब ये जागते हैं तो इन्हें कुछ भी याद नहीं रहता है और अजीब बातें करते हैं।

कलाची गांव का ये मामला साल 2010 में पहली बार सामने आया था जब कुछ बच्चे अचानक स्कूल में गिर गए और सोने लगे थे। इसके बाद इस तरह से सोने की बीमारी के शिकार लोगों की संख्या यहाँ बढ़ने लगी। तबसे वैज्ञानिक इस गाँव पर रिसर्च कर रहे हैं लेकिन न डॉक्टर और न ही कोई शोधकर्ता कोई सटीक नतीजे पर पहुंचा है। हालांकि, वर्ष 2015 में ये बीमारी अचानक से गायब हो गई थी।

इस सोने की बीमारी के पीछे का तर्क दिया गया कि यहाँ स्लीपिंग डिसॉर्डर यूरेनियम माइंस की वजह से है। यूरेनियम से निकली गैस हमारे शरीर पर काफी असर डालती है और इस गैस से लोग बेहोश तक हो जाते हैं और कई दिनों तक सोते रहते हैं।

Updated on:
8 May 2022, 9:08 PM IST
Published on: