राष्ट्रीय

केरल CM पद गंवाने के बाद KC वेणुगोपाल का क्या है आगे का प्लान? कांग्रेस सांसद ने मुलाकात के बाद दिया बड़ा हिंट

kc venugopal news: केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री नहीं बनने से निराश नहीं हैं। के सुधाकरन ने वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है।

2 min read
May 14, 2026
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल। (फोटो- ANI)

दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक के बाद कांग्रेस के केरल से सांसद के सुधाकरन ने साफ कहा है कि केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री पद न मिलने से बिल्कुल निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल को पार्टी में और भी ऊंचे पद मिलेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वेणुगोपाल संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी चर्चा चल रही थी।

ये भी पढ़ें

केरल में नए CM के शपथ लेने से पहले दिग्गज कांग्रेस नेता का बयान, बोले- ‘वीडी सतीशन से बड़ी घोषणा की उम्मीद न करें’

केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला जैसे नामों पर गर्मी थी। आखिरकार हाई कमान ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया। कई लोग सोच रहे थे कि वेणुगोपाल निराश होंगे, लेकिन सुधाकरन ने इस अफवाह पर पूरी तरह विराम लगा दिया।

मुलाकात करने पहुंचे थे के सुधाकरन

के सुधाकरन दिल्ली में केरल सीएम को लेकर निर्णय के बाद वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि वेणुगोपाल पार्टी के फैसले का पूरी तरह सम्मान करते हैं। उन्होंने सतीशन को बधाई भी दी है।

सुधाकरन ने जोर देकर कहा- वेणुगोपाल जी कोई छोटी सोच वाले नेता नहीं हैं। वे पार्टी के लिए बड़े पदों पर काम करेंगे। उनका भविष्य और भी उज्जवल है।

यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि केरल कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों में गुटबाजी की खबरें आ रही थीं। कुछ नेता वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, जबकि दूसरे सतीशन के पक्ष में थे। ऐसे में सुधाकरन का यह साफ-साफ बयान पार्टी में एकजुटता का संदेश देता है।

वेणुगोपाल का योगदान कितना बड़ा?

केसी वेणुगोपाल लंबे समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वे केरल से आते हैं और पूरे देश में पार्टी को संभालने में अहम भूमिका निभाते हैं। कई बार उन्होंने संगठन को संकट से निकालने का काम किया है। लोकसभा और राज्यसभा में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि वेणुगोपाल हाई कमान के बहुत करीबी नेता हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके काम से संतुष्ट रहते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री न बनना उनके लिए कोई बड़ा झटका नहीं माना जा रहा। उल्टा, वे राष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

पार्टी में एकजुटता जरूरी

सुधाकरन ने यह भी कहा कि अब सारे नेता को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। केरल में कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना पूरा हुआ है। अब इसे मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब विकास और लोगों की समस्याओं पर फोकस करेगी।

ये भी पढ़ें

Kerala CM: केरल के सीएम बनने के बाद वीडी सतीशन ने केसी वेणुगोपाल को लेकर कही दिल की बात, बोले-‘जीत में उनकी अहम भूमिका’
Also Read
View All