
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन। (फोटो- IANS)
केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। इस बीच, सीनियर कांग्रेस लीडर एके अंटोनी ने बड़ी चेतावनी दे दी है।
उन्होंने साफ कहा है कि सतीशन से बड़ी और लोकप्रिय घोषणा की उम्मीद करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार की तिजोरी पूरी तरह से खाली है।
एके अंटोनी ने कहा है कि राज्य की आर्थिक हालत बहुत खराब है और सबको साथ मिलकर इसे सुधारना होगा। बता दें कि कांग्रेस में केरल सीएम की घोषणा के बाद जब अंटोनी से मिलने पहुंचे तो वरिष्ठ नेता ने उन्हें यह सलाह दी।
अंटोनी ने कहा- सतीशन सरकार से ज्यादा पॉपुलर फैसलों की उम्मीद न करें। राज्य की वित्तीय स्थिति बेहद तंग है। हर किसी को उनका साथ देना चाहिए ताकि केरल फिर से मजबूत हो सके।
यह बयान ऐसे समय आया है जब केरल में यूडीएफ ने चुनाव जीतकर सत्ता हासिल की है। लेकिन पिछले सरकार की नीतियों के कारण खजाना खाली हो चुका है।
उधर, सतीशन ने सीएम पद को लेकर चल रही तकरार पर भी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में कोई झगड़ा नहीं है। पूरी पार्टी एकजुट है और आर्थिक संकट को दूर करने पर पूरा फोकस रहेगा।
बता दें कि सतीशन विपक्ष में रहते हुए भी वित्तीय घपलों और बिगड़ी हालत पर हमला बोलते रहे थे। अब खुद सरकार संभालने जा रहे हैं तो उनके सामने परीक्षा का समय है।
कांग्रेस हाईकमान ने कई दिनों की चर्चा के बाद सीएम पद के लिए सतीशन का नाम तय किया। रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल जैसे अन्य दावेदार भी थे, लेकिन फैसला सतीशन के पक्ष में गया। अब सबको मिलकर काम करना है। आईयूएमएल जैसे सहयोगी भी जल्द फैसला चाहते थे।
अंटोनी का बयान पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यह बताता है कि केरल को तुरंत चमत्कार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से आगे बढ़ना होगा।
उधर, केरल की जनता उम्मीद लगाए बैठी है। अगर नई सरकार पारदर्शिता और मेहनत से काम करे तो राज्य फिर से विकास की राह पर लौट सकता है।
Updated on:
14 May 2026 05:56 pm
Published on:
14 May 2026 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
