14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बीच राहत की खबर, एलपीजी से लदे दो जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, 16 मई को पहुंचेगा भारत

LPG की किल्लतों के बीच भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एलपीजी से लाडे जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं। ये जहाज गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचेगी। पीएम मोदी ने भी देश के लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की खपत काम करें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 14, 2026

LPG Crisis

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरता जहाज(फोटो-IANS)

LPG Crisis In India: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जानकारी दी कि भारत के लिए एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। यह खबर भारत के लिए राहत भरी है। एक समारोह के दौरान पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के एडिसनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने बताया कि दोनों एलपीजी कैरियर जहाज सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट से निकल चुके हैं।

जानें डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहला जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एलपीजी कैरियर है, जिसमें करीब 19,965 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है। इस जहाज पर 21 विदेशी क्रू मेंबर मौजूद हैं। यह जहाज 13 मई को सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और ये 16 मई को गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचने वाली है।।

वहीं दूसरा जहाज ‘एनवी सनशाइन’ वियतनाम का एलपीजी कैरियर है। इसमें लगभग 46 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी कार्गो मौजूद है। इस जहाज में 24 विदेशी क्रू मेंबर सवार हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह जहाज 14 मई को स्ट्रेट पार कर चुका है और 18 मई तक न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंच सकता है।

एक जहाज की डूबने की खबर


हालांकि इस बीच एक जहाज के डूबने की जानकारी भी दी गई। मंत्रालय ने बताया कि ‘हाजी अली’ नाम का एक भारतीय जहाज, जो लड़की का बना हुआ था, हमले का शिकार हो गया। जिसके बाद वह डूब गया। हालांकि जहाज पर मौजूद सभी 14 लोगों को ओमान कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया गया।

पीएम मोदी ने क्या अपील किया है?


पश्चिम एशिया की वजह से दुनियाभर में मचे बवाल के बीच पीएम मोदी ने देशवाशियों से अपील की है। उन्होंने अपील की है कि सोने की खरीदारी कुछ समय के लिए टाल दें। साथ ही पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल भी सोच-समझकर और जरुरी पड़ने पर ही करें। वर्क फ्रॉम होम पर भी जोर देने की भी बात कही। विदेशी यात्राओं पर लगाम लगाने की अपील पीएम ने की। इसका मकसद पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार पर दवाब कम करना है।