3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kerala CM: केरल के सीएम बनने के बाद वीडी सतीशन ने केसी वेणुगोपाल को लेकर कही दिल की बात, बोले-‘जीत में उनकी अहम भूमिका’

Kerala New CM VD Satheesan: कांग्रेस ने वीडी सतीशन को केरला का अगला सीएम नियुक्त कर दिया है। जिसके बाद से कई नेताओं के बयान सामने आए हैं। केसी वेणुगोपाल के बारे में बोलते हुए वीडी सतीशन ने कहा कि वो पार्टी के सीनियर नेता है और जीत में उनकी अहम भूमिका रही है।
2 min read
Google source verification
Kerala New CM

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और केरल सीएम वीडी सतीशन। (फोटो- IANS)

Kerala New CM: कई दिनों के उठापटक के बाद कांग्रेस ने केरल के अगले सीएम के नाम की घोषणा कर दी है। चुनाव परिणाम आने के 10 दिन बाद तक सीएम का चेहरा फाइनल नहीं हो पाया था। अंत में गुरूवार को वीडी सतीशन को राज्य का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया। नाम की घोषणा होने के बाद नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। सीएम वीडी सतीशन ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केसी वेणुगोपाल पार्टी के सीनियर नेता हैं और इस जीत में उनकी अहम भूमिका रही है।

सीएम ने कहा क्या?


सीएम बनने के बाद वीडी सतीशन ने केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बारे में बोलते हुए कहा कि दोनों मेरे लीडर और सीनियर हैं। मैं उनसे जूनियर हूं। इस शानदार जीत में उन्होंने बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि यह उनका राज्य है। सतीशन ने आगे जोड़ा कि वह केरल से MP हैं और रमेश चेन्निथला कैंपेन कमेटी के चेयरमैन थे। वह लंबे समय तक मेरे लीडर रहे। सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे केरल का नेतृत्व करने के लिए चुना है। इसके कई फैक्टर हैं।

ये नेता भी थे रेस में


केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की बड़ी जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर रही कि आखिर राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर जोरदार बहुमत हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला होने में समय लग गया। वीडी सतीशन के अलावा सीएम के रेस में सबसे आगे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का नाम शामिल था। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला का नाम भी चल रहा था। लेकिन पार्टी ने सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी है।

नाम फाइनल होने में देरी पर नाराज थे नेता


करीब 10 दिन तक सीएम का नाम फाइनल नहीं होने पर विपक्षी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी नाराज थे। विपक्षी पार्टी की ओर से इस बात को लेकर मुद्दा उठाया गया था कि नाम फाइनल नहीं होना, राज्य के लोगों और बहुमत के साथ धोखा है। कांग्रेस के भीतर भी इस बात को लेकर नारजगी थी।

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?


वीडी सतीशन के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल का पक्ष भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस हाई कमान ने लिया है और इस फैसले के साथ पूरी तरीके से खड़ा हूं। इस फैसले का मैं स्वागत करता हूं।