राष्ट्रीय

केरल नहीं, अब केरलम… मिली एक नई पहचान; चुनाव से पहले प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी, ये राज्य भी पहले बदल चुके नाम

Kerala Name Change: केरल राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसी बीच केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
केरल को मिली केरलम के रूप में नई पहचान (इमेज सोर्स: पत्रिका डॉट कॉम)

नई दिल्ली. केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाषा-पहचान का मुद्दा राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। राज्य विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर नाम बदलने की मांग की थी:

ये भी पढ़ें

बेटियों को इस बीमारी से बचाने की तैयारी, हर साल करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को दी जाएगी टीके की ‘सिंगल डोज’

केरलम का क्या मतलब है?

केरलम शब्द दो शब्दों- केरा यानी नारियल और अलम यानी भूमि। इस तरह केरलम का अर्थ हुआ- नारियल के पेड़ों की भूमि। यह नाम राज्य की पहचान से मेल खाता है, क्योंकि केरल देश के सबसे बड़े नारियल उत्पादक राज्यों में से एक है। भारत के कुल नारियल उत्पादन का लगभग 45% हिस्सा यहीं से आता है।

क्या है केरल नाम का इतिहास?

  • 1949 में त्रावणकोर और कोचीन रियासतों के विलय से त्रावणकोर-कोचीन राज्य बना।
  • 1 नवंबर 1956 को इसका आधिकारिक नाम केरल रखा गया।
  • हालांकि, मलयालम भाषी लंबे समय से केरलम ही बोलते रहे हैं।

इसका राजनीतिक-सांस्कृतिक महत्व

लोग नाम बदलने की मांग काफी समय से कर रहे थे। यह फैसला विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है, इसलिए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसके समय का राजनीतिक महत्व भी हो सकता है। संसद से संशोधन पारित होने के बाद नया नाम संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल सभी 22 निर्धारित भाषाओं में आधिकारिक रूप से अपनाया जाएगा।

ये राज्य भी पहले बदल चुके नाम

पुराना नामनया नामवर्षकारण
उड़ीसाओडिशा2011ओड़िया भाषा के सही उच्चारण को दर्शाने के लिए
बॉम्बेमुंबई1995मुंबा देवी के नाम और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर
मद्रासचेन्नई1996ऐतिहासिक तमिल नाम ‘चेनापट्टनम’ से लिया गया
कलकत्ताकोलकाता2001बंगाली उच्चारण के अनुरूप बदलाव
पांडिचेरीपुडुचेरी2006तमिल शब्द जिसका अर्थ है ‘नया शहर’
बैंगलोरबेंगलूरु2014कन्नड़ उच्चारण और ऐतिहासिक जड़ों के अनुसार

ये भी पढ़ें

हमारी शादी होने वाली है कहकर…युवती से कई बार बनाए शारीरिक संबंध, फिर कुंडली का बहाना बनाकर शादी से किया इनकार तो कोर्ट ने सुना दिया फरमान

Updated on:
25 Feb 2026 04:58 am
Published on:
25 Feb 2026 04:57 am
Also Read
View All
बेटियों को इस बीमारी से बचाने की तैयारी, हर साल करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को दी जाएगी टीके की ‘सिंगल डोज’

हमारी शादी होने वाली है कहकर…युवती से कई बार बनाए शारीरिक संबंध, फिर कुंडली का बहाना बनाकर शादी से किया इनकार तो कोर्ट ने सुना दिया फरमान

प्लेन क्रैश का कच्चा चिट्ठा: 24 घंटे में तीन हवाई हादसों ने यात्रियों को किया खौफजदा…सिर्फ 1 साल में कई बड़े हादसे

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लीगल टीम के एक सदस्य की हालत गंभीर, सामने आया वीडियो

’72 सीटें चाहिए!’ तमिलनाडु में BJP का AIADMK को अल्टीमेटम? 2026 चुनाव से पहले सीटों पर फंसा पेंच

अगली खबर