राष्ट्रीय

सावधान! जानलेवा हुई गर्मी: ‘Heatstroke’ का खौफनाक रूप, लू से युवक की मौत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Kerala Heatwave Alert : केरल के कन्नूर में लू लगने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत में गर्मी और छिटपुट बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Apr 23, 2026
देश में गर्मी का कहर । ( फोटो : ANI )

Heatwave: देश में गर्मी कहर बरपा रही है। केरल के कन्नूर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां बढ़ते पारे और भीषण गर्मी ने एक 37 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली। पल्लीपोयिल के रहने वाले सुनील कुमार बुधवार सुबह अपने घर के आंगन में कुआं खोद रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मृत्यु का प्राथमिक कारण लू लगना है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, नोएडा में धूल भरी हवाएं और फरीदाबाद में हल्की बारिश

कुआं खोदते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सुनील कुमार बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर काम कर रहे थे। उस समय धूप और उमस बहुत अधिक थी। काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के बाद उन्हें तुरंत स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, शुरुआती इलाज में उनकी सेहत में सुधार दिख रहा था, लेकिन गुरुवार तड़के उनकी स्थिति बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। सुनील का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

IMD की चेतावनी: अभी और तपेगा दक्षिण भारत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के राज्यों के लिए चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है। आईएमडी के अनुसार, केरल में 23 और 24 अप्रेल को लू का प्रकोप जारी रह सकता है। इसके साथ ही तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के इलाकों में 27 अप्रेल तक मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

बारिश और बिजली गिरने का भी अनुमान

मौसम विभाग ने एक तरफ जहां तेज गर्मी की चेतावनी दी है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में राहत की उम्मीद भी जताई है। अनुमान है कि 23 से 27 अप्रेल के बीच केरल, कर्नाटक और माहे में धूल भरी आंधी, बिजली और हल्की बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 48 घंटों के लिए बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह

बढ़ती गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। शरीर में पानी की कमी न होने दें और ओआरएस, लस्सी, छाछ या नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें।
यह घटना दर्शाती है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी अब जानलेवा स्तर पर पहुंच चुकी है। विशेष रूप से बाहरी काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों के लिए यह समय बहुत जोखिम भरा है।

Also Read
View All